
Image Source : FREEPIK
Eid Mubarak Wishes Live Updates: ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr), जिसे ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा और खुशी का त्योहार है। यह रमजान के पाक महीने के खत्म होने और शव्वाल यानी इस्लामी कैलेंडर का 10वां महीना की पहली तारीख को मनाया जाता है। मुसलमान पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं। ईद इस संयम और इबादत के महीने के सफलतापूर्वक पूरा होने का उत्सव है। यह अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन है। इस दिन सुबह के समय लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करते हैं। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलकर “ईद मुबारक” कहते हैं, जो भाईचारे और शांति का प्रतीक है। ईद पर खास तौर पर सेवइयां और शीर-खुरमा बनाया जाता है, जिसकी वजह से इसे ‘मीठी ईद’ कहा जाता है। इसके अलावा इस खास मौके पर लोग अपने भाइयों, दोस्तों, रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद भी देते हैं। अगर आप भी दूर बैठे अपने दोस्त भाइयों को ईद की मुबारबाद देना चाहते हैं तो यहां से शायरी, कोट्स भेज सकते हैं।
Eid Mubarak 2026 Wishes, Shayari, Quotes, Photos in Hindi
1. जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फरमाएं दिल की दुआ है,
मीठी ईद मुबारक का फरमान भेजा है
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक
2. आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे, उन सब के लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है
ईद मुबारक
3. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुख और गम न हो,
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक
4. चांद को चांदनी मुबारक हो,
फलक को सितारे मुबारक हों,
सितारों को बुलंदी मुबारक हो,
आप सभी को हमारी तरफ से
ईद 2026 मुबारक हो !
5. जिन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो,
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
ईद मुबारक



