Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘द ट्रेटर्स’ अब तेलुगु में भी करेगा धमाका! इस साउथ सुपरस्टार के हाथों में होगी शो की कमान

The Traitors Reality Show Telugu Host Teja Sajja After Karan Johar Prime Video Announcement

Teja Sajja Host Telugu Reality Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने मुंबई में आयोजित अपने बड़े इवेंट के दौरान कई नई फिल्मों, वेब सीरीज और शोज का ऐलान किया। इसी बीच पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। ऐसे में चलिए जानते हैं उसके बारे में…

अब तेलुगु में भी दिखेगा ‘द ट्रेटर्स’

दरअसल, हिंदी में शानदार सफलता के बाद अब ‘द ट्रेटर्स’ का तेलुगु वर्जन लाया जा रहा है। यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट और माइंड गेम के लिए जाना जाता है, जिसमें धोखा, रणनीति और दिमाग का खेल देखने को मिलता है। शो में करीब 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे, जहां हर कोई एक-दूसरे पर शक करेगा और खुद को बचाने की कोशिश करेगा। यही ट्विस्ट इसे और भी रोमांचक बनाता है।

कौन करेगा शो को होस्ट?

खास बात ये है कि तेलुगु वर्जन के होस्ट के तौर पर का नाम सामने आया है। ‘हनु-मैन’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले तेजा अब इस रियलिटी शो को अपने अंदाज में पेश करेंगे। उनकी एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह शो में एक नया जोश लेकर आएंगे।

हिंदी वर्जन को मिली थी जबरदस्त सफलता

गौरतलब है कि ‘द ट्रेटर्स’ के हिंदी वर्जन को पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। यह शो काफी हिट रहा और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। इसी सफलता को देखते हुए अब मेकर्स इसे अलग-अलग भाषाओं में लाने की तैयारी कर रहे हैं।

OTT पर आएंगे कई नए प्रोजेक्ट्स

वहीं, इस इवेंट में यह भी बताया गया कि आने वाले समय में पर 50 से ज्यादा नए प्रोजेक्ट्स रिलीज किए जाएंगे, जिनमें थ्रिलर, ड्रामा और रियलिटी शोज शामिल होंगे।

कब होगी स्ट्रीमिंग?

हालांकि, ‘द ट्रेटर्स’ के तेलुगु वर्जन की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फैंस इसके जल्द आने की उम्मीद कर रहे हैं। कुल मिलाकर, यह कहना गलत नहीं होगा कि अमजेन प्राइम वीडियो अपने कंटेंट को और भी विविध और रोमांचक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply