
Sanjay Dutt Entry Pakistani Song Hawa Hawa: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म धुरंधर सिर्फ अपनी कहानी, दमदार किरदारों और हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने म्यूजिक के कारण भी खूब सुर्खियों में रही। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है और इसमें अलग-अलग कल्चर के गानों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिला। बॉलीवुड से लेकर विदेशी ट्रैक्स तक, फिल्म के म्यूजिक एलिमेंट्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
फिल्म में कई ऐसे गाने शामिल किए गए जो पहले से ही लोकप्रिय थे। इनमें रणवीर सिंह पर फिल्माया गया पुराना गाना ‘रंभा हो’ और अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया बहरीनी ट्रैक FA9LA शामिल है। इन गानों ने फिल्म के म्यूजिक को अलग पहचान दी और फैंस के बीच काफी चर्चा भी बटोरी।
‘हवा हवा’ के लिए पाक सिंगर को मिले लाखों रुपये
हालांकि सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वह गाना जो संजय दत्त की एंट्री के दौरान बजता है। यह गाना है ‘हवा हवा’, जिसे पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने गाया था। यह मशहूर ट्रैक करीब 40 साल पुराना है और आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म में लगभग दो मिनट तक बजने वाला यह गाना संजय दत्त की एंट्री को और भी दमदार बनाता है।
Today’s forecast: Hawa mein kuch badlaav hai! 🫣 kyunki The Jinn aka Sanjay Dutt is here 😎💪🏼
Book your tickets.
🔗 – Ruling Cinemas Worldwide. …— Jio Studios (@jiostudios)
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाने का इस्तेमाल करने के लिए फिल्म के मेकर्स ने हसन जहांगीर से आधिकारिक अनुमति ली थी। इसके साथ ही उन्हें इसके लिए लगभग 50 हजार डॉलर, यानी करीब 45 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया।
हाल ही में हसन जहांगीर ‘शान-ए-सहूर’ में नजर आए, जहां उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले के समय में कॉपीराइट सिस्टम इतना मजबूत नहीं था, लेकिन अब उनके गानों का इस्तेमाल करने से पहले मेकर्स अनुमति लेते हैं और इसके लिए भुगतान भी करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘हवा हवा’ को उन्होंने 1986 में रिकॉर्ड किया था और यह गाना 1987 में रिलीज हुआ था।
‘धुरंधर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार
‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसका सीक्वल भी चर्चा में है, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में भी पुराने और लोकप्रिय गानों का तड़का लगाया गया है। सीक्वल में संजय दत्त, रणवीर सिंह, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर से ही साफ हो गया है कि इस बार भी म्यूजिक और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।



