Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘धुरंधर 2’ की आफ्टर पार्टी में सितारों का जलवा, रणवीर सिंह ने बिखेरा अंदाज, यामी गौतम ने लूटी महफिल

Ranveer Singh And Yami Gautam In Dhurandhar 2 After Party

Ranveer Singh And Yami Gautam in Dhurandhar 2 After Party: धुरंधर 2: द रिवेंज की शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद फिल्म की टीम ने जमकर जश्न मनाया। मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड आफ्टर पार्टी में फिल्म के सभी सितारे नजर आए। रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना तक, हर कोई इस खास मौके पर मस्ती करता दिखा।

पार्टी में रणवीर सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। रणवीर सिंह ने क्रिस्टल डिसूजा और सौम्या टंडन के साथ जमकर मस्ती की। एक मजेदार पल तब देखने को मिला जब सौम्या टंडन ने फिल्म का अपना चर्चित ‘थप्पड़ वाला सीन’ पार्टी में दोबारा दोहराया, जिसे देखकर सभी हंस पड़े। रणवीर सिंह का एनर्जी लेवल और उनका चार्म एक बार फिर फैंस का दिल जीतता नजर आया।

आदित्य धर और यामी गौतम की खास मौजूदगी

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर अपनी पत्नी यामी गौतम के साथ पार्टी में पहुंचे। आदित्य धर और यामी गौतम ने आते ही सबसे पहले संजय दत्त से मुलाकात की और पूरी टीम के साथ जश्न में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर आदित्य धर और यामी गौतम की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

यामी गौतम के कैमियो की चर्चा

फिल्म में का छोटा लेकिन प्रभावशाली कैमियो भी चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने कुछ ही सीन्स में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। खासतौर पर उनका एक्शन सीन, जिसमें वह दुश्मन को खत्म करने अस्पताल पहुंचती हैं, दर्शकों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

हर चेहरे पर दिखी सफलता की खुशी

की जबरदस्त कमाई और दर्शकों के प्यार ने पूरी टीम को खुशी से भर दिया है। पार्टी में मौजूद हर सितारे के चेहरे पर फिल्म की सफलता का नूर साफ नजर आ रहा था। फिल्म की सफलता के बाद यह जश्न न सिर्फ टीम की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply