Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘धुरंधर 2’ के असली किंग निकले Rakesh Bedi, रणवीर सिंह ने एक्टर की तारीफ कर बताया फिल्म की ‘जान’

Dhurandhar 2 On Rakesh Bedi Role Reaction Ranveer Singh And Aditya Dhar

Rakesh Bedi Role In Dhurandhar 2: 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में आते ही धूम मचा दी है। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक, हर कोई फिल्म की कहानी, निर्देशन और परफॉर्मेंस की तारीफ करता नजर आ रहा है। खासतौर पर आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।

धुरंधर 2 में राकेश बेदी के किरदार ने लूटी महफिल

फिल्म में ने ‘जमील जमाली’ नाम के एक चतुर और चालाक कराची के राजनेता का रोल निभाया है। उनका किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह का किरदार, जो एक भारतीय जासूस है, दुश्मन गिरोह के अंदर घुसकर हालात को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने शूटिंग के दौरान की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि पूरी टीम के बीच शानदार बॉन्डिंग थी। शूटिंग के आखिरी दिन Ranveer Singh ने उनका हाथ पकड़कर कहा कि अगर फिल्म 1000 करोड़ का कारोबार करती है, तो उसमें 500 करोड़ का श्रेय राकेश बेदी को जाएगा।

यह सुनकर राकेश बेदी खुद भी हैरान रह गए और उन्होंने रणवीर से कहा कि इतनी बड़ी बात सोच-समझकर कहनी चाहिए, लेकिन रणवीर अपने शब्दों पर कायम रहे।

आदित्य धर भी हो गए इमोशनल

राकेश बेदी ने आगे बताया कि भी उनके काम से काफी प्रभावित थे। डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि जब उनका आखिरी शूटिंग डे आएगा, तो वह भावुक हो जाएंगे। यह सुनकर राकेश बेदी के लिए यह पल बेहद खास बन गया।एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इतनी सराहना मिलना उनके करियर का यादगार अनुभव बन गया।

क्या ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी पुराने रिकॉर्ड?

फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 838 करोड़ और दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि Dhurandhar 2 इस रिकॉर्ड को पार कर पाती है या नहीं। फिलहाल, फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इतना जरूर कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की पूरी तैयारी में है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply