
Allu Arjun And Vijay Deverakonda On Dhurandhar 2: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म को न सिर्फ आम दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दमदार कहानी, स्टाइलिश ट्रीटमेंट और जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इसे इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का बेहतरीन मेल है, जो हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने खास तौर पर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें एक बहुमुखी और शानदार कलाकार बताया। अल्लू अर्जुन के मुताबिक, फिल्म के कई सीन ऐसे हैं जो दर्शकों को सीटियों और तालियों पर मजबूर कर देते हैं।
I’m so humbled touched and hyper motivated. This means so much coming from you, my dear brother I have watched all your films with complete awe of your abilities. And so it’s a fantastic feeling to know how mutual it is. God bless you .. and this being the first review online is…
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan)
आर माधवन ने जताई खुशी और आभार
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे ने अल्लू अर्जुन के पोस्ट पर दिल छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है और करियर के इस मोड़ पर इस तरह की तारीफ मिलना गर्व की बात है।
उन्होंने अल्लू अर्जुन के काम की भी सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
विजय देवरकोंडा ने दिए बड़े संकेत
ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए रणवीर सिंह और आर माधवन के प्रदर्शन को शानदार बताया।
Tomorrow onwards – something big is going to happen in Indian cinema and culture.
4 words. “Bharat Maata ki JAI!”
Immense love and respect to the entire cast and crew. is a mad genius. is all in explosive. Sara…
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda)
प्रसिद्ध निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म को एक बेहतरीन सीक्वल बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म की रफ्तार इतनी तेज है कि दर्शक एक पल के लिए भी बोर नहीं होते। उन्होंने खासतौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें नेशनल अवॉर्ड के योग्य बताया।
Last night I saw the epic 3 hrs 49 minute ride that is Dhurandhar 2, and my head is still spinning. This is the blueprint for how to conquer a high-stakes sequel. Filmmaker vision is electrify
in every frame, the pace is non-stop, and you can’t catch your breath…— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar)
मुकेश छाबड़ा बोले- बदल देगी इंडस्ट्री के मायने
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आदित्य धर की मेहनत और विजन इस फिल्म को खास बनाते हैं। उनके मुताबिक, यह फिल्म न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ेगी बल्कि इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट करेगी।
कुल मिलाकर, धुरंधर 2 को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान बना सकती है। दर्शकों और सितारों की तारीफ ने इसे पहले ही एक बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ा दिया है।



