
Dhurandhar 2 Box Office Record: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए कीर्तिमान बना रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को 65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। आमतौर पर सोमवार को फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह बदल दिया है।
पहले मंडे के कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 ने पहले सोमवार को 40.25 करोड़ रुपये कमाए थे, अब इस लिस्ट में पीछे रह गई है। इसके अलावा टाइगर 3 (59.25 करोड़), एनिमल (44.47 करोड़), गदर 2 (38.70 करोड़) और टाइगर जिंदा है (36.54 करोड़) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं।
सलमान और प्रभास की फिल्मों को दी टक्कर
सलमान खान और प्रभास जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने यह कर दिखाया है। रणवीर सिंह की फिल्म की जबरदस्त कमाई यह साबित करती है कि दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कितनी ज्यादा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी धुरंधर 2 का जलवा कायम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने पांच दिनों में लगभग 800 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।
दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, फिल्म का निर्देशन और इसकी कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि वीकडेज में भी इसकी कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
पांच दिनों में 500 करोड़ पार
धुरंधर 2 पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले मंडे को 65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसमें हिंदी वर्जन से 60 करोड़ का सबसे बड़ा योगदान रहा। अन्य भाषाओं की बात करें तो कन्नड़ और मलयालम में फिल्म ने 0.15-0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तमिल वर्जन ने 1.20 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। धुरंधर 2 का पांच दिनों का कुल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।



