Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

धुरंधर 2 ने 7 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा इतिहास

धुरंधर 2 ने 7 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा इतिहास

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 7: आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म का क्रेज देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वीकडेज में भी सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 7 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 7वें दिन विदेशी बाजार में करीब 11.92 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज कमाई 261.92 करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,006.50 करोड़ हो गया है, जो इसे इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए काफी है।

पुष्पा 2 के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने इस उपलब्धि के साथ पुष्पा 2 की बराबरी करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। दोनों ही फिल्मों ने सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली, जो भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इतना ही नहीं, फिल्म ने एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं।

भारत में भी जारी है ताबड़तोड़ कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है। फिल्म ने 7वें दिन भारत में करीब 47.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा अपने आप में रिकॉर्ड तोड़ है, क्योंकि किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक हफ्ते में इतनी कमाई करना बेहद मुश्किल माना जाता है।

टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल

अब दुनिया की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। फिल्म का अगला लक्ष्य कल्कि 2898 AD का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने 1042 करोड़ की कमाई की थी। जिस रफ्तार से धुरंधर 2 आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म अब की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply