Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘धुरंधर 2’ में आर माधवन का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन, अजय सान्याल बनकर जीता फैंस का दिल, सामने आई तस्वीरें

‘धुरंधर 2’ में आर माधवन का चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन, अजय सान्याल बनकर जीता फैंस का दिल, सामने आई तस्वीरें

R Madhavan Transformation As Ajay Sanyal: धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खास तौर पर आर माधवन का निभाया ‘अजय सान्याल’ का रोल काफी सुर्खियों में है, जिसके लिए उन्होंने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

अजय सान्याल बनकर छाए आर माधवन

फिल्म में अजय सान्याल का किरदार काफी दमदार और प्रभावशाली दिखाया गया है। इस रोल के लिए को एक खास लुक अपनाना पड़ा, जो आम तौर पर उनके रियल लुक से बिल्कुल अलग है। यह किरदार रियल लाइफ भारतीय अधिकारी अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसके चलते मेकर्स ने उनके लुक को काफी हद तक वास्तविक बनाने की कोशिश की।

प्रोस्थेटिक मेकअप ने बदला पूरा लुक

इस खास लुक को पाने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया गया। मेकअप आर्टिस्ट करण सिंह ने इस ट्रांसफॉर्मेशन को डिजाइन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि यह प्रोसेस काफी चुनौतीपूर्ण था।

 

View this post on Instagram

 

करण सिंह के मुताबिक, आर माधवन के साथ पहला लुक टेस्ट उनके लिए यादगार अनुभव रहा। एक्टर पूरे जोश और उत्साह के साथ सेट पर पहुंचे थे। इस लुक को तैयार करने में करीब 4 घंटे का समय लगा, जिसके बाद आईने में खुद को देखकर वह भी हैरान रह गए।

छोटे-छोटे बदलावों से आया परफेक्ट लुक

मेकअप के दौरान आर माधवन ने अपने लुक में कुछ छोटे बदलाव भी सुझाए, जैसे होठों को थोड़ा पतला दिखाना। इन बारीकियों ने उनके किरदार को और ज्यादा रियल बना दिया। यही वजह है कि स्क्रीन पर उनका लुक बेहद प्रभावशाली नजर आता है।

फैंस को खूब पसंद आया नया अवतार

फिल्म में आर माधवन का यह ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस डेडिकेशन और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ इसके किरदारों की बारीकियों ने भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply