
Atiq Ahmed Story In Dhurandhar 2: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनी है फिल्म ‘धुरंधर 2’, जिसमें उनकी जिंदगी के कई चौंकाने वाले और विवादित पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।
1962 में प्रयागराज में जन्मे अतीक अहमद ने बहुत कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। महज 17 साल की उम्र में उन पर पहला हत्या का आरोप लगा, जो उनके अपराधी करियर की शुरुआत बना। इसके बाद उनके खिलाफ 100 से ज्यादा केस दर्ज हुए, जिनमें हत्या, अपहरण, रंगदारी और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर अपराध शामिल थे।
धुरंधर 2 में दिखी अतीक अहमद की दहला देने वाली कहानी
हालांकि, अतीक की कहानी सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपने डर और दबदबे को राजनीतिक ताकत में बदल दिया। साल 1989 में उन्होंने चुनाव जीतकर विधायक की कुर्सी हासिल की और यहीं से उनका रसूख कई गुना बढ़ गया। अपराध और राजनीति का यह मेल उन्हें एक ‘बाहुबली’ नेता के रूप में स्थापित करता गया।
Wtf!…Atiq Ahmed in 🤯
Rathee saheb ki video aane wali hai 😅😅
— Abhishek Pathak (@pathak323)
फिल्म ‘’ में अतीक अहमद को ‘आतिफ अहमद’ नाम से दिखाया गया है। फिल्म में उनके उस नेटवर्क को खासतौर पर उभारा गया है, जिसे वह जेल में रहते हुए भी संचालित करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका फर्जी नोटों का नेटवर्क, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और कथित आतंकी संबंध उनकी ताकत की असली जड़ थे।
फिल्म का एक डायलॉग “जब तक अतीक अहमद है, जेल में या बाहर… वो सब संभाल लेगा” उनकी पर्सनालिटी और प्रभाव को बखूबी दर्शाता है। यही वजह है कि दर्शक इस किरदार को सिर्फ एक अपराधी नहीं, बल्कि एक संगठित शक्ति के रूप में देखते हैं।
Modi Ji is also in Dhurandhar 2🔥
Watching Dhurandhar 2 will make you understand how essential and historic the note ban was
Watching Dhurandhar 2 will also make you
— U R B A N S E C R E T S 🤫 (@stiwari1510)
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की डिटेलिंग की खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने रियल लाइफ घटनाओं को जिस बारीकी से पर्दे पर उतारा है, वह दर्शकों को कहानी से जोड़ने में सफल रहता है।
15 अप्रैल 2023 में हुई थी मौत
अगर के अंत की बात करें, तो 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान उनकी और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर खुद को पत्रकार बताकर आए थे और कैमरों के सामने कुछ ही सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
‘धुरंधर 2’ इस कहानी को सिर्फ एक क्राइम स्टोरी के रूप में नहीं दिखाती, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि आखिर एक आम अपराधी इतना बड़ा नाम कैसे बन जाता है और उसके अंत के पीछे असली वजह क्या होती है।



