Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

नए चेहरे, बड़ा धमाका! T20 World Cup 2026 में पहली बार उतरेंगे ये 5 खिलाड़ी

 

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। 20 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले होंगे और सभी टीमों ने अपनी 15-15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस बार कई ऐसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे जो पहली बार टी20 विश्व कप में उतरेंगे। आइए जानते हैं उन 5 धुरंधरों के बारे में, जो अपने दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।

T20 World Cup 2026 में पहली बार उतरेंगे ये 5 खिलाड़ी

1. अभिषेक शर्मा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है। पिछले टी20 विश्व कप के बाद डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा इस समय टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। 25 वर्षीय अभिषेक ने 38 मैचों में 1297 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 195 है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाना और बड़े शॉट्स खेलना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026)  में उनका बल्ला चल गया, तो सामने वाली टीम के लिए मैच संभालना बेहद मुश्किल हो सकता है।

2. डेवाल्ड ब्रेविस

‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के सबसे रोमांचक युवा बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके पास 360 डिग्री शॉट्स खेलने की क्षमता है और वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उन्होंने 21 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 490 रन बनाए हैं, वह भी 171 की शानदार स्ट्राइक रेट से। आईपीएल और अन्य टी20 लीगों का अनुभव उन्हें बड़े मंच पर और खतरनाक बनाता है।

3. जैकब डर्फी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी अपनी सटीक लाइन-लेंथ और नई गेंद से विकेट चटकाने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। डेथ ओवर्स में भी उनका नियंत्रण शानदार रहता है। भारतीय और श्रीलंकाई पिचों पर उनकी विविधता विरोधी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

4. जैकब बेथेल

इंग्लैंड के युवा ऑल-राउंडर जैकब बेथेल टी20 फॉर्मेट के लिए एक परफेक्ट पैकेज हैं। वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर विकेट भी निकाल सकते हैं। आपको बता दें, 22 वर्षीय यह खिलाड़ी इंग्लैंड की कप्तानी भी कर चुका है। बेथेल ने टी20 इंटरनेशनल में 20 पारियों में 151 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

5. अबरार अहमद

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद अपनी अनोखी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर हैं। स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर वह अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। 27 वर्षीय इस खिलाड़ी गुगली और फ्लाइट बड़े बल्लेबाजों के लिए भी सिरदर्द साबित हो सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply