Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

नाश्ते में दही के साथ खाएं ये सफेद चीज, बिना पकाए मिनटों में तैयार हो जाएगा हेल्दी ब्रेकफास्ट, नोट कर लें रेसिपी

दही पोहा
Image Source : SANJEEV KAPOOR

Healthy Breakfast Recipe With Curd: नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर हों। ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें शामिल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसा सिंपल और बहुत ही पौष्टिक नाश्ता बता रहे हैं जिसे खाने से आपका पेट भी भर जाएगा और दिनभर एनर्जी भी मिलती रहेगा। खास बात इस नाश्ते में न तो शरीर में एक बूंद ऑयल जाएगा और न ही इसे पकाने में आपका समय खर्च होगा। आप इस नाश्ता को मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कोई खास रेसिपी नहीं है लेकिन इसे खाने का खास तरीका है।

नाश्ते में खाएं दही चूड़ा 

आपको इसके लिए घर पर जमा ताजा दही चाहिए। चूड़ा या पोहा लें और उसे 1-2 बार पानी से अच्छी तरह धो लें। अब इस थोड़ी देर फूलने के लिए रख दें। पानी में सोक होने के बाद पोहा फूलकर मोटा और एकदम खिला-खिला हो जाएगा। अब चूड़ा या पोहा को प्लेट में डालें। इसके ऊपर दही डालें। साथ में मिठास और एनर्जी के लिए आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को काटकर डाल दें। आप इसके ऊपर 4 बादाम, किशमिश, अखरोट, काजू, अंजीर और खजूर को टुकड़े करके डाल दें। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा गुड़ टुकड़ों में तोड़कर डाल दें। बस तैयार है आपके लिए एकदम हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता। आपको इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट भी नहीं लगेंगे। 

दही चूड़ा खाने के फायदे

सुबह नाश्ते में दही चूड़ा खाने से पेट ठंडा रहता है। ये एकदम ऑयल फ्री नाश्ता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट होता है। दही में प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट्स होते हैं। पेट के लिए दही बेस्ट, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाती है और पाचन को बेहतर बनाती है। गुड़ और ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट, फाइबर और एनर्जी देते हैं। ये अपने आप में एक कंप्लीट फूड है जिससे आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं। बच्चों और बड़ों सभी को दही चूड़ा का स्वाद खूब पसंद आएगा। वजन घटाने वाले लोग भी दही चूड़ा खा सकते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं और मोटापा कम करने में मदद मिलती है। 

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply