Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

नींद पूरी नहीं होने से कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें अच्छी सेहत के लिए 1 दिन में कितने घंटे सोना चाहिए?

नींद की कमी के साइड इफ़ेक्ट
Image Source : UNSPLASH

नींद की कमी सिर्फ सुस्ती तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह आपके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। इससे आपके काम करने की क्षमता कम हो सकती है, संतुलन बिगड़ सकता है और यहां तक कि आपके चेहरे की चमक भी फीकी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि नींद की कमी आपके शरीर पर किस तरह असर डालती है और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

नींद की कमी होने पर शरीर में दिखने लगती हैं ये परेशानियां:

  • थकान और ऊर्जा की कमी: अगर आप सुबह उठते हैं और तरोताज़ा महसूस नहीं करते। दिन भर थका हुआ महसूस करते हैं या बहुत ज़्यादा जम्हाई लेते हैं, तो ये सभी संकेत हैं कि आपको पूरी नींद नहीं मिली है या आपको नींद से जुड़ी कोई और समस्या है।”

  • मानसिक सेहत से जुड़ी समस्याएं: लगातार नींद न आने की समस्या जल्दी ही मानसिक सेहत से जुड़ी चिंताओं में बदल सकती है। डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी जैसे मूड डिसऑर्डर भी लगातार नींद न आने की समस्या और नींद की कमी से जुड़े होते हैं। रिसर्च से पता चलता है कि जिन लोगों को नींद न आने की समस्या होती है, उनमें डिप्रेशन होने की संभावना दोगुनी होती है। 

  • न्यूरोलॉजिकल समस्याएं: नींद की कमी याद्दाश्त लेने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे काम के दौरान दिमाग खाली हो सकता है। यह धुंधला दिखने, सुस्ती, याददाश्त कमजोर होने और प्रतिक्रिया समय को धीमा करने जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा करती है।

  • आंखों में सूजन: नींद पूरी नहीं होने से आंखों के आसपास सूजन और काला घेरा आने लगता है जिससे चेहरा थका हुआ नज़र आता है।

  • कमज़ोर इम्यून सिस्टम: जब आप अपनी सेहत की परवाह किए बिना लगातार काम करते रहते हैं, तो आपके इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। आपके बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है और आप सर्दी या फ्लू जैसे वायरस से उबरने में ज़्यादा समय ले सकते हैं।

एक दिन में कितना सोना चाहिए?

हेल्दी और फिट रहने के लिए लोगों को प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी करने वालों को 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 7-8 घंटे और बच्चों को उम्र के अनुसार 10-17 घंटे तक नींद की आवश्यकता होती है। 

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply