Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

नींबू पानी या चिया सीड्स, पेट की चर्बी पिघलाने में क्या है ज्यादा असरदार?

नींबू पानी या चिया सीड्स
Image Source : FREEPIK

वजन कम करने के लिए लोग न जाने कौन कौन सी ड्रिंक ट्राय करते हैं। कोई नींबू पानी से वजन घटाना चाहता है तो कोई चिया सीड्स से। लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में हमेशा रहता है वो है नींबू पानी या चिया सीड्स, वजन घटाने में ज्यादा कारगर क्या है। अगर आप भी तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि वजन घटाने में क्या कारगर है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वजन घटाने में ज्यादा कारगर क्या है। तो चलिए जानते हैं। 

1. नींबू पानी

यह हाइड्रेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए बेहतरीन है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। अगर आप सोडा या मीठी चाय की जगह इसे पीते हैं, तो आप कैलोरी कम लेते हैं। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे पेट फूलने की समस्या कम होती है।

2. चिया सीड्स 

यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। चिया सीड्स में भरपूर फाइबर होता है। जब आप इन्हें पानी में भिगोते हैं, तो ये फूल जाते हैं और आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों के लिए अच्छा है। ओमेगा-3 से भरपूर चिया सीड्स सूजन (inflammation) को कम करने में मदद करता है।

क्या है बेस्ट? 

अगर आप पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स थोड़े ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं क्योंकि वे आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 

यह तरीका भी है कारगर

आपको समझ नहीं आए कि वेट लॉस के लिए क्या पिया जाए तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स मिला दें। यह एक “सुपर ड्रिंक” बन जाएगा जो मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाएगा और पेट की चर्बी को भी तेजी से घटाएगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply