
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: टीवी का आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के साथ दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार है। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की सुपरहिट जोड़ी मिहिर और तुलसी के बीच बढ़ती नजदीकियां कुछ लोगों को रास नहीं आ रही हैं। खासकर नॉयना, जो अब फिर से दोनों के रिश्ते के बीच कबाब में हड्डी बनने वाली है और अपनी नई चाल चलने की तैयारी में है।
हालिया कहानी में बापजी की पोती अपने ससुराल को देखने शांति निकेतन पहुंच चुकी है। इस मौके पर हालात ऐसे बनते हैं कि न चाहते हुए भी नॉयना को तुलसी को वापस बुलाना पड़ता है। तुलसी अपनी होने वाली बहू से मिलती है और परिवार को संभालने में एक बार फिर आगे आती है। इसी दौरान मिहिर की बंद पड़ी फैक्ट्री दोबारा शुरू होती है, जिसका पूरा श्रेय मिहिर तुलसी को देता है। सबके सामने तुलसी की तारीफ और नॉयना पर किए गए तानों से यह साफ हो जाता है कि मिहिर का झुकाव अब भी तुलसी की ओर है।
अजय और परी की लव स्टोरी की होगी शुरुआत
मिहिर और तुलसी की बढ़ती खुशी रणविजय और नॉयना दोनों को हजम नहीं हो रही। नॉयना को यह एहसास हो जाता है कि अगर उसने जल्द कोई बड़ा कदम नहीं उठाया, तो मिहिर हमेशा के लिए उसके हाथ से निकल जाएगा। इसी बीच कहानी का फोकस एक नए ट्रैक पर भी शिफ्ट होने वाला है, जहां अजय और परी की लव स्टोरी की शुरुआत होगी। बच्चों की वजह से अजय और परी बार-बार आमने-सामने आएंगे और धीरे-धीरे परी एक बार फिर अपने एक्स अजय को दिल दे बैठेगी।
मिहिर को तलाक के पेपर्स थमा देगी नॉयना
वहीं दूसरी ओर को सबक सिखाने के लिए बड़ा दांव खेलने वाली है। वह मिहिर को तलाक के पेपर्स थमा देगी और उसे याद दिलाएगी कि उसने वादा किया था कि तलाक के बाद दोनों शादी करेंगे। तलाक के पेपर्स देखकर तुलसी का खून खौल उठेगा। तुलसी को लगेगा कि मिहिर ने यह फैसला उसके खिलाफ लिया है, जिससे दोनों के बीच गलतफहमियां और बढ़ जाएंगी।
मिहिर का हो जाएगा भयानक एक्सीडेंट
ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। रणविजय की एक बड़ी गलती की वजह से हो जाएगा। मिहिर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर तुलसी को अंदर तक तोड़ देगी और उसे एहसास होगा कि वह आज भी मिहिर से उतना ही प्यार करती है। मिहिर की हालत देखते ही तुलसी शांति निकेतन लौटने का फैसला करेगी और आते ही नॉयना के बनाए साम्राज्य को खत्म करने में जुट जाएगी। इस जंग में परी भी तुलसी का साथ देगी।



