
Bhojpuri Song Viral Abroad : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है, जो लोगों को चौंका देता है। कभी कोई वीडियो हंसी बिखेरता है तो कभी देश और संस्कृति पर गर्व का एहसास कराता है। खासकर जब भारत की लोक संस्कृति और देसी संगीत विदेशों में अपनी पहचान बनाता है, तो लोगों का उत्साह और भी बढ़ जाता है।
इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका की एक महिला न्यूयॉर्क की व्यस्त सड़क पर भोजपुरी गाने पर खुलेआम डांस करती नजर आ रही है। यह वीडियो न सिर्फ लोगों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि भोजपुरी म्यूजिक को इंटरनेशनल लेवल पर नई पहचान भी दिला रहा है।
View this post on Instagram
विदेशी धरती पर छाया भोजपुरी का देसी रंग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी महिला न्यूयॉर्क सिटी के एक क्रॉसवॉक पर भोजपुरी गाने की धुन पर पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है। आसपास लोग आ-जा रहे हैं, गाड़ियां रुकी हुई हैं और शहर अपनी रफ्तार में चलता नजर आ रहा है, लेकिन महिला बिना किसी झिझक के मस्ती में झूमती दिखती है।
उसके डांस स्टेप्स पूरी तरह से गाने की बीट से मेल खाते हैं, जिससे वीडियो और भी आकर्षक बन जाता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @logielingo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है- “Some NPCs have jobs. Gigi has Bhojpuri.” यानी कुछ लोगों के पास नौकरी होती है, लेकिन गीगी के पास भोजपुरी है। यह लाइन सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है।
वीडियो वायरल होते ही खुश हुए भोजपुरी फैंस
वीडियो शेयर होते ही भारतीय दर्शकों की नजर इस पर पड़ गई। कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा गया और देखते ही देखते वीडियो मिलियन व्यूज के पार पहुंच गया। खासतौर पर भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े लोग को देखकर काफी खुश नजर आए। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया।
एक यूजर ने लिखा, “आपको भोजपुरी इंडस्ट्री में मौका मिलना चाहिए।” वहीं दूसरे ने कहा, “दुनिया में भोजपुरी को रिप्रेजेंट करने के लिए धन्यवाद।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं भारत से हूं और यह भोजपुरी गाना मेरी मातृभाषा में है, इसे विदेश में देखकर गर्व महसूस हो रहा है।” यह वीडियो साफ तौर पर दिखाता है कि अब सीमाओं से बाहर निकलकर ग्लोबल पहचान बना रहा है।



