Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पकौड़ी के चक्कर में खो दी पत्नी: शादी के चार माह बाद पति को छोड़ प्रेमी संग भागी बीवी

पकौड़ी के चक्कर में खो दी पत्नी: शादी के चार माह बाद पति को छोड़ प्रेमी संग भागी बीवी

अमरोहा। विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी और पानी की बोतल लेने के लिए बस स्टैंड के निकट कैंटीन पर भेज दिया और यह भी कहा कि पकौड़ी अपने सामने गर्म करवाकर तेज सिकवा कर लाना। युवक जब पकौड़ी लेकर बस में आया तब उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। फोन करने पर उसकी पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आया।

बस स्टैंड पर खड़ी बस में बैठी विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी लेने के लिए नीचे भेज दिया। पति जब पकौड़ी लेकर वापस आया तब वह बस से गायब मिली। विवाहिता के बस से उतरकर प्रेमी संग में जाने की चर्चा होती रही।

होली मनाने मायके आई थी पत्नी
यूपी के अमरोहा के देहात थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक की शादी चार माह पहले रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। होली का त्योहार अपने मायके में मनाने के लिए विवाहिता होली से एक सप्ताह पहले सैफनी के निकट के गांव में आई थी। सोमवार सुबह विवाहिता का पति उसे लेने के लिए आया था। दोनों पहले तो बस से सैफनी से बिलारी आए और दोपहर में बिलारी बस स्टैंड पर बिलारी से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज की एक बस में बैठ गए।

‘अपने सामने गर्म करवाना पकौड़ी’
पता चला है कि विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी और पानी की बोतल लेने के लिए बस स्टैंड के निकट कैंटीन पर भेज दिया और यह भी कहा कि पकौड़ी अपने सामने गर्म करवाकर तेज सिकवा कर लाना। युवक जब पकौड़ी लेकर बस में आया तब उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। फोन करने पर उसकी पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आया। युवक ने बस में बैठे अन्य यात्रियों से पूछा तब वह इतना ही बता पाए कि संबंधित महिला यात्री किसी से मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई।

शादी से पहले चल रहा था युवती का चक्कर
परेशान युवक ने काफी देर तक अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में युवक ने अपने घर और अपनी ससुराल में भी इस घटनाक्रम की सूचना दी। बस स्टैंड पर मौजूद कुछ लोग यह चर्चा करते देखे गए कि विवाहिता का शादी से पहले ही अपने गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस से नहीं की शिकायत
चर्चा में यह आशंका भी जताई गई कि विवाहिता पति को धोखा देकर अपने प्रेमी संग चली गई है। थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी ऐसी कोई लिखित सूचना नहीं आई है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply