Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पति ने टीवी की आवाज कम करने को कहा, पत्नी ने चाकू से कर दी हत्या, पड़ोसी भी नहीं बचा पाए

मृतक पति और आरोपी पत्नी
Image Source : REPORTER INPUT

आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी में एक महिला ने टीवी की आवाज कम करने को लेकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि टीवी सेट की आवाज़ को लेकर हुई बहस के बाद एक आदमी की उसकी पत्नी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान शेख अहमद (27) के तौर पर हुई है, जो पेशे से एसी मैकेनिक था। अहमद और उसकी पत्नी मंगलगिरी में टिडको हाउसिंग कॉलोनी में रह रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, जब पीड़ित ने अपनी पत्नी से टीवी की आवाज कम करने को कहा तो बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने अहमद को इलाज के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस की गिरफ्त में महिला

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

गुरुग्राम में युवक ने लिवइन पार्टनर पर किया जानलेवा हमला

हरियाणा के गुरुग्राम में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां 19 साल के एक युवक ने अपनी लिवइन पार्टनर पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित लड़की मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली थी और लिवइन में प्रेमी के साथ रहती थी। लड़के को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक था। एक रात दोनों के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद लड़के ने लड़की को बुरी तरह पीटा। वह दिल्ली एम्स में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply