Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

पहली झलक में ही छा गया ‘काजू’, भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Bharti Singh Son Kaju Face Reveal Vlog Viral Video

Bharti Singh Son Kaju Face Reveal: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में अपने छोटे बेटे ‘काजू’ यानी यशवीर सिंह लिंबाचिया का चेहरा पहली बार रिवील कर दिया है। लंबे समय से फैंस काजू की झलक पाने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

भारती सिंह ने अपने व्लॉग में काजू की प्यारी सी झलक दिखाते हुए एक खास मोमेंट फैंस के साथ शेयर किया। इस मौके को और खास बनाने के लिए भारती सिंह ने एक छोटी सी पार्टी भी रखी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। वीडियो में काजू की मासूमियत और क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया। भारती अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। काजू का फेस रिवील भी ऐसा ही एक खास पल था, जिसने इंटरनेट पर खुशियों की लहर दौड़ा दी है।

कमेंट सेक्शन में आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

काजू का चेहरा सामने आते ही यूट्यूब और पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई उसे बहुत प्यारा बता रहा है, तो कोई उसकी तुलना परिवार के अन्य सदस्यों से कर रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि काजू अपने बड़े भाई ‘गोला’ यानी लक्ष सिंह लिंबाचिया की तरह दिखता है, वहीं कुछ ने उसकी नाक और चेहरे की झलक को हर्ष लिंबाचिया और भारती से मिलती-जुलती बताया।

पहले भी गोला का चेहरा किया था रिवील

यह पहली बार नहीं है जब भारती ने अपने बच्चे का फेस रिवील किया हो। इससे पहले उन्होंने अपने बड़े बेटे ‘गोला’ का चेहरा भी कुछ महीनों बाद फैंस को दिखाया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला था। अब काजू के फेस रिवील के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। और हर्ष लिंबाचिया की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। साल 2022 में उनके घर पहले बेटे गोला का जन्म हुआ था और अब दूसरे बेटे काजू के साथ उनकी फैमिली पूरी हो गई है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply