Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

पहले भीड़ से मांगा दो रुपये का सिक्का…फिर हिमंत बिस्व सरमा पर टूट पड़े ओवैसी, सामने आया पलटवार का VIDEO

पहले भीड़ से मांगा दो रुपये का सिक्का…फिर हिमंत बिस्व सरमा पर टूट पड़े ओवैसी, सामने आया पलटवार का VIDEO

Asaduddin Owaisi VIDEO: AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के ‘5 रुपये की बजाय 4 रुपये’ वाले बयान पर पलटवार किया है। तेलंगाना के निजामाबाद में एक जन सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने सरमा को भिखारी तक कह दिया।

असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंत बिस्व सरमा के मियां मुस्लमानों पर दिए बयानों पर हमला बोला है। जनसभा के दौरान ओवैसी भीड़ से दो रुपये का सिक्का मांगकर असम सीएम को देने की बात कहते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि अगर वह कहें तो उनके अकाउंट में डलवा दें। ओवैसी के इस भाषा का वीडियो भी सामने आया है।

सामने आया जवाबी हमले का VIDEO

वीडियो में दिख रहा है कि जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी कहते हैं कि असम का एक मुख्यमंत्री है…इसके ठीक बाद वह भीड़ से पूछते हैं कि दो रुपये हैं किसी के पास? भीड़ से कोई आदमी उन्हें दो रुपये का सिक्का देता है। उसी सिक्के को दिखाते हुए वह हिमंत बिस्व सरमा पर हमलावर हो जाते हैं।

और क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी?

ओवैसी कहते हैं, “असम का चीफ मिनिस्टर बोल रहा है कि अगर वहां के मिया मुसलमान ऑटो में किसी को बैठकर लेकर जाए तो और ऑटो का किराया पांच रुपये हो तो उसे चार रुपये दो। हिमंत बिस्व सरमा ये दो रुपये की भीख मैं तेरे को देता हूं। तू लेता है क्या बोल? तू दो रुपये का भिखारी है, मैं तुझे जानता हूं।”

‘अकाउंट में डाल दूं क्या ये दो रुपये?’

ओवैसी ने आगे के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “तू इतना छोटा आदमी है कि गरीब ऑटो चलाता है, पांच रुपये चार रुपये लेता है…बोल कहां लेता है, आकर देता हूं तुझे। तेरे अकाउंट में डाल दूं क्या ये दो रुपये? इसके बाद ओवैसी सवालिया लहजे में कहते हैं कि बताइये क्या है ये सब?

याद दिलाई संविधान की सौगंध

हैदराबाद सांसद ने आगे कहा कि हम सब भारत के संविधान पर कसम खाते हैं। वह संविधान बताता है हम सब एक हैं और कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। लेकिन असम का सीएम कहता है कि मियां है तो ऐसा करेंगे। वोट डालना है तो बांग्लादेश में जाकर डालो। बोलता है कि एसआईआर होगा तो नाम निकाल देंगे।

हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा था?

चुनावी माहौल की बीच 27 जनवरी को हिमंत विस्व शर्मा ने असम के लोगों से मिया समुदाय के सदस्यों का पीछा करने और उन्हें परेशान करना जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा था कि कोई मिया ऑटो वाला मिले और पांच रुपये किराया हो तो उसे चार रुपये दो, जिससे वह परेशान हो जाएगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply