Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

पाकिस्तान ने लिया बॉयकॉट वाले फैसले पर यू-टर्न, 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेंगे वर्ल्ड कप मैच

 

पाकिस्तान ने आखिर वही किया है जिसके लिए उनका देश काफी मशहूर है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बॉयकॉ करने का फैसला किया था लेकिन अब उन्होंने इस मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है। आईसीसी ने चेतावनी दी थी कि अगर PCB पाकिस्तान सरकार के फैसले से सहमत होता है और 15 फरवरी को कोलंबो में मैदान पर नहीं उतरता है, तो उस पर बैन लगाया जा सकता है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिलने से पहले आईसीसी और PCB के बीच लाहौर में बातचीत हुई है। आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा के नेतृत्व में एक आईसीसी प्रतिनिधिमंडल विवाद को खत्म करने के लिए PCB के साथ आमने-सामने की बातचीत के लिए लाहौर पहुंचा। CEO संजोग गुप्ता ने भी शनिवार को कोलंबो में PCB के साथ बातचीत की।

इस मीटिंग में BCB प्रमुख अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शुरुआती बातचीत के बाद भारत बनाम पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिलने की संभावना है। आईसीसी ने पहले ही पाकिस्तान से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है कि ‘फोर्स मेज्योर’ क्लॉज का इस्तेमाल करके टीम के भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार को कैसे सही ठहराया जा सकता है।

हालांकि, अब इन सब बातों को अगर किनारे पर कर दिया जाए तो एक उम्मीद की किरण जगी है क्योंकि PCB ने आईसीसी से बातचीत के लिए संपर्क किया है जिसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान आईसीसी के दबाव के आगे झुक गया है और वो भारत के खिलाफ मैच खेलने का मन बना चुके हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वर्ल्ड कप मैचों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्हें रिप्लेस करके स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया गया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply