Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

पानी को बनाएं अमृत, इन चीजों को मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, बन जाएगा Alkaline Water

एल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं
Image Source : FREEPIK

अगर आपको अपने शरीर को डिटॉक्स करना है तो इसके लिए रोजाना एल्कलाइन वाटर पीना शुरू कर दें। एल्कलाइन वाटर यानि क्षारीय पानी, जिसका पीएच (ph) लेवल नॉर्मल पानी से ज्यादा होता है। एल्कलाइन वाटर का पीएच 7 से ज्यादा 8-9 होता है। ये पानी आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इससे पेट में बन रहा एसिड कम होता है और एसिड रिफ्लक्स में फायदा मिलता है। आप घर में अपने नॉर्मल आरओ वाले पानी को भी एल्कलाइन वाटर बना सकते हैं। आयुर्वेदिक में इस पानी को शरीर के लिए अमृत माना गया है। जानिए घर में कैसे RO के पानी से एल्कलाइन वाटर तैयार करें।

एल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं

पहला स्टेप- इसके लिए आपको सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन या घड़ा लेना है। इसमें 3-4 गिलास पानी भर दें। अब इसमें एक तांबे का कोई बर्तन जैसे लोटा या कटोरी डाल दें। इसमें एक चांदी का सिक्का डालकर रातभर के लिए पानी को ऐसे ही छोड़ दें। मटके में पानी को करीब 15 से 18 घंटे के लिए छोड़ना जरूरी है। इससे पानी में मिट्टी के गुण यानि जरूरी मिनरल, चांदी के तत्व और तांबे के गुण आ जाएंगे। तांबा पानी के सभी सूक्ष्म जीवों को नष्ट कर देता है।

दूसरा स्टेप- अब इस पानी को एल्कलाइन बनाने के लिए पानी को मटके से निकालकर कांच के जार या जग में भर लें। एक जग पानी में 2-3 खीरा का टुकड़ा बिना छीले लंबा-लंबा काटकर डाल दें। थोड़े पुदीने के पत्ते, थोड़ा धनिया पत्ता, 2 टुकड़ा गाजर, 1 टुकड़ा चुकंदर, संतरा या नींबू का टुकड़ा और 1 हरी मिर्च डाल दें। आप इसमें अदरक का टुकड़ा भी डाल सकते हैं। 

तीसरा स्टेप- अब इन सारी चीजों को पानी में डालकर ढक्कन लगा दें और पानी को ऐसे ही 12 घंटे के लिए रखा छोड़ दें। अब ये बनकर तैयार हो गया है एल्कलाइन वाटर, जो शरीर के लिए किसी मैजिक वॉटर से कम नहीं है। इस पानी को दिनभर में पी लें। 

एल्कलाइन वाटर के फायदे

एल्कलाइन वाटर को पीने से गैस एसिडिटी की समस्या कम होती है। इस पानी को पीने से गट हेल्थ में सुधार आता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष आचार्य तो कहते हैं कि इस एल्कलाइन वाटर को पीने से आप कैंसर को भी हरा सकते हैं। इस पानी को पीने से शरीर में पनप रही गांठ भी खत्म हो जाएंगी। एल्कलाइन वाटर से सिस्ट और ट्यूमर की समस्या को भी हराया जा सकता है।   

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply