Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

फल विक्रेताओं की घिनौनी करतूत का VIDEO आया सामने, चूहे मारने की दवा लगाकर बेचे जा रहे थे फल

मामले में पुलिस ने दो फल विक्रेताओं को किया गिरफ्तार
Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई के मालाड पश्चिम इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फल विक्रेता, फलों को सुरक्षित रखने के अजीबोगरीब और खतरनाक तरीके अपना रहे हैं। ये विक्रेता फलों पर रैटोल (Ratol) नाम के चूहे मारने की जहरीली दवा लगाकर उन्हें बेचते हुए पकड़े गए।

इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुणाल सालुंके नाम के एक व्यक्ति ने मालाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत की थी कि फल विक्रेता चूहे मारने की दवा के साथ फल बेच रहे थे, जो लोगों के जीवन के लिए खतरा है।

आरोपियों का हैरान करने वाला तर्क

शिकायत मिलने के बाद मालाड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार केसरवानी और बिपिन केसरवानी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए एक हैरान कर देने वाला तर्क दिया। उन्होंने कहा कि चूहे फलों को खा जाते हैं। उनसे बचाव के लिए उन्होंने फलों पर चूहे मारने वाली दवा लगाई।

पुलिस ने दुकान को किया सील 

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनकी दुकान को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply