
Image Source : FREEPIK
मौसम में बदलाव की वजह कई लोग जुकाम, नाक बहना, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याओं से परेशान हैं। तापमान में अचानक बदलाव होने की वजह से बॉडी को उसके अनुकूल ढलने में समय लगता है। इस मौसम में वायरस तेज़ी से फैलता है, जिससे सर्दी-जुकाम और वारयल इंफेक्शन का खतरा रहता है। लेकिन कई लोग ये सोचते हैं कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचा जाए। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप सर्दी-जुकाम की समस्या से आसानी से बच सकते हैं।
मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम क्यों होता है?
- तापमान में अचानक बदलाव
- शरीर की कमज़ोर इम्यूनिटी
- वायरस का तेज़ी से फैलना
- प्रदूषण और धूल के संपर्क में आना
- इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आना
- पर्याप्त आराम और पोषण की कमी
सर्दी-जुकाम से बचने के घरेलू नुस्खे
अदरक और शहद का रस
अदरक के छोटे टुकड़े को कूटकर उसका रस निकाल लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। यह गले की खराश और कफ में रामबाण है।
हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी का एंटीसेप्टिक गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
तुलसी और काली मिर्च की चाय
पानी में 5-7 तुलसी की पत्तियां और 2-3 काली मिर्च उबालकर पिएं। यह वायरल इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करता है।
नमक के पानी के गरारे
अगर गले में दर्द या खिचखिच है, तो गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर गरारे करें। यह गले की सूजन कम करता है।
भाप लेना
नाक बंद होने पर सादे गर्म पानी या उसमें थोड़ा विक्स डालकर भाप लें। इससे फेफड़ों और नाक के रास्ते खुल जाते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)



