
Rain Train Door Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों लोगों को भावुक कर रहा है। बारिश की बूंदों के बीच रिकॉर्ड हुआ यह दृश्य एक ऐसी सच्चाई को सामने लाता है, जिससे हर रोज लाखों लोग जूझते हैं।
भीड़भाड़, समय की कमी और काम की मजबूरी- इन सबके बीच फंसे यात्रियों की हालत इस वीडियो में साफ नजर आती है। यह सिर्फ एक वायरल क्लिप नहीं, बल्कि आम जिंदगी की एक कड़वी हकीकत है।
पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है। इस वीडियो में देखिए कैसे बारिश में भीगते हुवे सफ़र करना पड़ रहा है।
— Dawn (@Mahtoji_007)
बारिश में ठिठुरते हुए ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर करता युवक
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन पूरी तरह से खचाखच भरी हुई है और अंदर खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में कई यात्री दरवाजे पर खड़े हैं, जबकि कुछ लोग बाहर लटककर सफर कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने हालात को और खतरनाक बना दिया है।
एक शख्स दरवाजे से बाहर लटककर भीगते हुए सफर करता नजर आता है, जो किसी तरह खुद को संभालकर खड़ा है। ठंड और फिसलन के बीच उसका संतुलन बनाए रखना साफ तौर पर जोखिम भरा दिखता है। हालांकि, यह वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
वीडियो देख लोग हुए भावुक, बोले- मजबूरी सब करवा देती है
इस पूरे दृश्य से साफ है कि सीट न मिलना यात्रियों के लिए कितनी बड़ी समस्या बन जाता है। रोज काम पर पहुंचने की मजबूरी और समय की पाबंदी उन्हें ऐसे खतरनाक सफर के लिए मजबूर कर देती है।
प्लेटफॉर्म X पर @Mahtoji_007 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस पर लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे आम आदमी की हकीकत बताया, तो कुछ ने चिंता जताई कि इस तरह का सफर कभी भी बड़े हादसे में बदल सकता है।



