Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

बालों की लंबाई बढ़ेगी बुलेट की रफ्तार से! बस इन 3 बीजों का ऐसे करें अपने डाइट में शामिल

बालों की लंबाई बढ़ेगी बुलेट की रफ्तार से! बस इन 3 बीजों का ऐसे करें अपने डाइट में शामिल

Long Hair Naturally: हम महिला अपने बालो को लंबा-घना बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जा रही हैं। इसकी एक वजह खराब लाइफस्टाइल और केमिकल वाले प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल भी है।

अगर आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे सीड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन न से सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने बल्कि, बालों की ग्रोथ में भी मदद मिल सकती है।

बालों की ग्रोथ में ये सीड्स बड़ा कारगर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अलसी, चिया, कद्दू के बीज बड़ा कारगर साबित हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो न केवल बालों के पोर्श को पोषण देते हैं बल्कि, स्कैल्प को भी हेल्दी रखते हैं। ये ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं, जिससे बाल लंबे और घने बनते हैं।

कद्दू के बीज

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कद्दू के बीज पोषक तत्वों का भंडार हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी हैं। इनमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन मौजूद होता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन्हें आप रोस्ट करके, सूप, सलाद में डालकर खा सकते हैं।

अलसी के बीज

बालों की ग्रोथ में भी बड़ा फायदेमंद होता है अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो बालों के रोमों को पोषण देने हैं। जो हमारे बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीज को डाइट में शामिल कर बालों की लंबाई बढ़ा सकते हैं। इन्हें स्मूदी, सलाद में डालकर खा सकते हैं।

चिया सीड्स

चिया सीड्स का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल वजन घटाने का आता है। क्योंकि इसे वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हैं. इन्हें स्मूदी या दही में मिलाकर खा सकते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply