Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

बीवी और गर्लफ्रेंड की नो एंट्री… टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को झटका, BCCI ने सुनाया फरमान, जानें पूरा मामला

 

BCCI Strict Guideline: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ मुकाबले से की थी। जिसमें जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला है। इस मुकाबले के से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए बड़ा फरमान जारी किया है।

बीसीसीआई ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान खिलाड़ियों के परिवार उनके साथ नहीं रहने के फैसले को सख्ती से लागू करने की नसीहत दी है।

BCCI ने जारी किया फरमान

बोर्ड की मौजूदा नीति के अनुसार, 45 दिनों से अधिक लंबे दौरे या टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के परिवार अधिकतम 14 दिन तक साथ रह सकते हैं, जबकि छोटे दौरे के लिए यह अवधि घटाकर सिर्फ 7 दिन रखी गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत देने के बारे में क्लैरिटी मांगी थी। लेकिन बोर्ड ने साफ कहा कि “परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे।”

टेस्ट सीरीज हारने के बाद BCCI ने लगाई सख्ती

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि, अगर वे चाहें तो अलग से इंतजाम कर सकते हैं। दरअसल 2024 में जब टीम इंडिया अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार गई थी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था तो बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए पुराने नियमों को फिर से लागू किया था।

बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि खासतौर पर विदेशी दौरों पर परिवार साथ होने से खिलाड़ियों का फोकस प्रभावित हो सकता है, जिसका असर प्रदर्शन पर पड़ता है। इसके अलावा, बीसीसीआई ने यह भी अनिवार्य किया है कि सभी खिलाड़ी हर समय टीम के साथ ही ट्रैवल करेंगे।

भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला

टीम इंडिया को अब अपना अगला टी20 मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 15 फरवरी को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए फैंस एक बार फिर उत्सुक हो गए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान इस बार भारत को टक्कर दे पाएगी या नहीं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply