Jasprit Bumrah and Ishan Kishan: डिफेंडिग चैंपियन टीम इंडिया ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से 8 मार्च को होने वाला है।
सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की आन-मान-शान जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर वो कारनामा कर दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बुमराह ने सेमीफाइनल के आखिरी कुछ ओवर्स में ऐसी कसी गेंदबाजी की जिसने भारत को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान इशान किशन बुमराह को सैल्यूट करते नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Jasprit Bumrah ने पूरे किए 500 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार, 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल के दौरान अपने करियर का एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वह इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में अपने स्पेल की पहली गेंद पर पहला विकेट लेकर 500 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने वाले 8वें भारतीय बन गए।
बुमराह ने अब तक इस विश्व कप में चटकाए 10 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह का प्रदर्शन भी उतना ही शानदार रहा है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के लिए छह मैचों में नौ विकेट लिए थे और सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या 10 कर ली। बुमराह ने इस मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की है।
Ishan Saluting Bumrah on behalf of 1.5Billion Peoples 😭🫡
— Arun Vijay (@AVinthehousee)
Ishan Saluting Bumrah on behalf of 1.5Billion Peoples 😭🫡
— Arun Vijay (@AVinthehousee)
Jasprit Bumrah को इशान ने किया सैल्यूट
उनकी गेंदबाजी के कारण ही टीम इंडिया ने इस मुकाबले को अपने नाम किया। इस मैच में उनके 18वें ओवर में कमाल किया। जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए थे। इसी ओवर ने इंग्लैंड को इस मैच से बाहर निकाल फेंका। यही कारण था कि मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने बुमराह को ग्रैंड सैल्यूट किया।
Jasprit Bumrah का कमाल
500 विकेट लेने के साथ ही बुमराह भारत के सबसे महान गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में चार विकेट ले लेते, तो वह पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के एनरिक नॉर्त्जे के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हो सका।



