Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन लैशराम, रणदीप हुड्डा के साथ खूबसूरत फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन लैशराम, रणदीप हुड्डा के साथ खूबसूरत फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

Randeep Hooda Lin Laishram Maternity Photoshoot: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं और दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इसी बीच कपल का खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। मैटरनिटी फोटोशूट में दोनों का लुक काफी सिंपल और एलिगेंट दिखाई दे रहा है। फोटो में लिन लैशराम ऑफ-व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि रणदीप हुड्डा लाइट ब्राउन टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ झलक रही है।

शादी की सालगिरह पर दी थी खुशखबरी

रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस घोषणा के बाद से ही फैंस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अब खबर है कि इसी महीने उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में दोनों अपने पेरेंटहुड जर्नी के आखिरी पड़ाव पर हैं और इस खास समय को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

फैंस दे रहे हैं ढेरों शुभकामनाएं

कपल की तस्वीरों पर यूजर्स और फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोग आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि जूनियर रणदीप हुड्डा लोडिंग। बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर की पारंपरिक रस्मों के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

कपल की मुलाकात

की मुलाकात मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अब यह कपल अपने जीवन के नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply