Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

भारत का मैच बॉयकॉट करने पर BCCI का आया जवाब, देवजीत सैकिया ने पाकिस्तान के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

भारत का मैच बॉयकॉट करने पर BCCI का आया जवाब, देवजीत सैकिया ने पाकिस्तान के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले पर बीसीसीआई का रुख सामने आया है, जहां सचिव देवजीत सैकिया ने बयान दिया है।

BCCI response over boycott by Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सियासी और क्रिकेट हलकों में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उसकी क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी।

यह हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो में खेला जाना तय है, लेकिन पाकिस्तान के इस फैसले ने पूरे टूर्नामेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान सरकार का यह बयान ऐसे समय आया है जब आईसीसी पहले ही बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर चुका है। ऐसे में एक और बड़ी टीम के मैच से हटने की आशंका ने आयोजकों और फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

पाकिस्तान सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी और श्रीलंका का दौरा भी करेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मुकाबला नहीं खेलेगी। इस फैसले ने क्रिकेट से ज्यादा राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर विवाद और गहराता है तो पाकिस्तान टीम के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की भी नौबत आ सकती है, जो आईसीसी के लिए बड़ा झटका होगा।

इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने प्रतिक्रिया दी है। सैकिया ने कहा कि जब तक उन्हें आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिलती, तब तक वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उनके मुताबिक, ऑफिशियल एलान से पहले कुछ कहना सही नहीं होगा।

पाकिस्तान के फैसले पर आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि किसी टीम के मैच न खेलने से ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम प्रभावित होता है। आईसीसी ने यह भी साफ किया कि वह राष्ट्रीय नीतियों का सम्मान करता है, लेकिन क्रिकेट के लिहाज से यह फैसला सही नहीं है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply