
Kanpur Viral Video: यूपी के कानपुर में रावतपुर के भूतेश्वर मंदिर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंदिर के महंत, प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित का नॉनवेज खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
बता दें कि कुछ दिन पहले गोलू पंडित का नॉनवेज खाते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना था कि उन्हें मंदिर परिसर में रहने और महंत बनने का कोई हक नहीं होना चाहिए। इसके बाद देर रात जब गोलू पंडित मंदिर परिसर में नजर आए, तो लोग भड़क उठे और उन पर हमला कर दिया।
महंत की पिटाई
भीड़ ने गोलू पंडित को जमकर पीटा और कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोलू पंडित को भीड़ से निकालकर रावतपुर थाने ले गई। मारपीट में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। गोलू पंडित ने देर रात थाने में तहरीर दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देखें VIDEO
वीडियो में दिख रहे कानपुर के भूतेश्वर मंदिर के महंत पूजा पाठ में पूरा दखल रखने वाले श्री प्रशांत गिरी जी महाराज उर्फ गोलू महाराज है। आरती समिति के प्रमुख के मीट खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें कई दिनों से तलाश रहे थे। आज जब यह सड़क पर दिखे तो उनके साथ लोगों ने जमकर मारपीट की। ने महंत को भीड़ से निकाल कर उनकी जान बचाई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कानपुर नगर केशव पुरम भूतेश्वर मंदिर में आस्था के नाम पर खिलवाड़ कर मांस 🥩सेवन करने के महंत का के बाद एक बार फिर से नया मामला भूतेश्वर आज रामनवमी,रामलाल में एक शोभायात्रा के दौरान शराब के नशे में उत्पाद , पब्लिक का विरोध मारपीट कर पुलिस मौके पर
— sab par najar(तीसरी 👁️ आँख भक्त श्री भोलेनाथ) (@sharma_raj27178)
महंत का रहन-सहन
गोलू पंडित मंदिर परिसर में बने कमरे में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया था। यही वीडियो विवाद का मुख्य कारण बना। के रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि गोलू पंडित को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी और हमले में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



