Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘भूत बंगला’ का टीजर आते ही इंटरनेट पर गदर! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज, ट्रेंडिंग में मचा तूफान

‘भूत बंगला’ का टीजर आते ही इंटरनेट पर गदर! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज, ट्रेंडिंग में मचा तूफान

Bhoot Bangla Teaser Views: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 14 साल बाद एक साथ काम करती नजर आ रही है। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

टीजर में डर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। हल्की-फुल्की डरावनी झलक, मजेदार डायलॉग्स और अक्षय कुमार का सिग्नेचर कॉमिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

‘भूत बंगला’ के टीजर को मिले 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज

फिल्म के टीजर को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यूट्यूब समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इसे अब तक 55 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, यह पिछले 24 घंटों से यूट्यूब इंडिया के ट्रेंडिंग लिस्ट में भी टॉप पोजिशन के आसपास बना हुआ है।

फैंस टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि और प्रियदर्शन की जोड़ी को देखकर उन्हें पुराने दौर की क्लासिक कॉमेडी फिल्मों की याद आ गई।

कॉमिक स्टार्स की वापसी से बढ़ी एक्साइटमेंट

टीजर में अनुभवी कलाकारों की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे मशहूर कॉमिक कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इन कलाकारों की मौजूदगी से फैंस को उम्मीद है कि फिल्म में कॉमेडी का तड़का भरपूर मिलेगा।

दमदार स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

‘’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और कई अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। दर्शकों को उम्मीद है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह जोड़ी एक बार फिर से वैसा ही मनोरंजन पेश करेगी, जैसा उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों में किया था।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply