Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

मटका खरीदते वक्त किन बातों का ख्याल रखें, कैसे चेक करें कहीं घड़े में छेद और लीकेज तो नहीं, काम आएंगे ये टिप्स

मटका, घड़ा खरीदने के टिप्स
Image Source : INDIA TV

गर्मी में ठंडा पानी पीने का मन करता है। ऐसे में लोग फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीते हैं, जबकि ये सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है। अगर ठंडा पानी पीना ही है तो मिट्टी का मटका खरीद लें। गर्मियों में बाजार में आसानी से मिट्टी का घड़ा यानि मटका मिल जाता है। इसमें पानी नेचुरली ठंडा रहता है। जब लोगों के घरों में फ्रिज नहीं हुआ करते थे तो इन्हीं मटकों को ठंडे पानी के लिए उपयोग में लाया जाता था। इसमें पानी के मिनरल कई गुना बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मिट्टी का मटका खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ टिप्स जरूर पढ़ लें। क्योंकि कई बार मटका में छेद निकल आता है या पानी लीक करने लगता है। इससे आपकी मेहनत और पैसा दोनों बर्बाद हो जाते हैं। कई बार लोग ऐसा मटका खरीद लेते हैं जो पानी को ज्यादा ठंडा नहीं करता है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जब मटका खरीदने जाएं तो इन बातों को दिमाग में जरूर रखें।

मटका खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखें?

मटका में छेद कैसे चेक करें- सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि मटके में कहीं लीकेज या छेद तो नहीं है। इसके लिए मटके को उंगली के जोड़ वाली हड्डी से बजाकर चेक करें। अगर साफ और कंपन वाली खनकदार आवाज आ रही है तो समझ लें मटका सही है। अगर आवाज कम और बिना कंपन वाली है तो छेद हो सकता है। अगर शक हो तो मटके में पानी भरवाकर एक बार चेक कर लें। पानी भरे मटके को सूखी जगह पर रखें और 5 मिनट बाद देखें, पानी निकल तो नहीं रहा है। 

पेंट वाला मटका खरीदने से बचें- ज्यादा पेंट वाले और डिजाइन वाले मटका खरीदने से बचना चाहिए। इसमें ऊपर केमिकल वाले पेंट का इस्तेमाल होता है, जो दिखने में तो सुंदर लगते हैं लेकिन मटके में पानी ठंडा करने वाले बारीक छेदों को ढक देते हैं। इससे पानी ज्यादा ठंडा नहीं हो पाता है। इसलिए प्लेन मटका खरीदने की ही कोशिश करें।

चौड़े मुंह वाला मटका लें- मटका हमेशा चौड़े मुंह वाला ही खरीदें। इससे मटके में पानी भरना निकालना और उसे साफ करना आसान हो जाता है। मटके में कुछ गिर जाए तो उसे हाथ से आसानी से निकाला जा सकता है। छोटे मुंह के घड़े में पानी भरना और साफ करने में दिक्कत आने लगती है।

मटका का रंग देखें- मटका खरीदते वक्त उसका रंग भी देखें। हल्का लाल, भूरा या बादामी रंग का मटका प्राकृतिक मिट्टी से बना होता है। वहीं बहुत ज्यादा गहरे लाल रंग या चमकीले मटके कई बार केमिकल रंग या पॉलिश से तैयार किए जाते हैं। ऐसे मटके में पानी ज्यादा ठंडा नहीं रहता और केमिकल भी शरीर में जा सकता है।

मटका कैसे पका है चेक करें- मटका खरीदते वक्त चेक करें कि ये कैसे पता है। अगर बहुत कच्चा मटका है तो ये जल्दी टूट जाता है। वहीं बहुत ज्यादा पके यानि काले धब्बों वाले मटके में पानी ज्यादा ठंडा नहीं हो पाता। कोशिश करें कि पुराने दौर में मिलने वाले परंपरागत तरीके के मटके खरीदें। मीडियम पके हुए मटके अच्छे होते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply