Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

मामा महेश भट्ट के सहारे खुला था इमरान हाशमी के बॉलीवुड का रास्ता, फिर खुद बनाई पहचान

मामा महेश भट्ट के सहारे खुला था इमरान हाशमी के बॉलीवुड का रास्ता, फिर खुद बनाई पहचान

Emraan Hashmi Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को मुंबई में हुआ था। इमरान हाशमी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इमरान हाशमी का कनेक्शन सीधे महेश भट्ट और आलिया भट्ट से जुड़ता है। महेश भट्ट और इमरान हाशमी मामा-भांजे हैं, जिसकी वजह से उनका बॉलीवुड में एंट्री का रास्ता आसान हुआ।

इमरान हाशमी ने खुद कई इंटरव्यू में बताया है कि वह पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते थे। कॉलेज के दिनों में उनका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ घूमने, मस्ती करने और चाय की टपरी पर बैठकर महफिल जमाने में गुजरता था। इमरान हाशमी की यही बेफिक्र लाइफस्टाइल घरवालों को बिल्कुल पसंद नहीं थी। इमरान हाशमी के इस रवैये की शिकायत तक पहुंची। इसके बाद उन्हें भट्ट कैंप में काम सीखने का मौका मिला।

ठोकर से मिली सीख और बदली किस्मत

ने राज में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। हालांकि, जब उन्हें पहली फिल्म मिली, तो उनके एटीट्यूड की वजह से डायरेक्टर ने उन्हें बीच में ही बाहर कर दिया। यह इमरान हाशमी के करियर का बड़ा झटका था। पहली ही फिल्म से बाहर होने के बाद इमरान को अपनी गलती का एहसास हुआ। इमरान हाशमी ने अपने काम के प्रति गंभीरता दिखाई और खुद को पूरी तरह बदल लिया। इमरान हाशमी के इस बदले हुए रवैये को देखकर भट्ट फैमिली ने उन्हें एक और मौका दिया।

सीरियल किसर बनने की कहानी

इमरान हाशमी ने फिल्म फुटपाथ से डेब्यू किया, लेकिन असली पहचान उन्हें मर्डर से मिली। इस फिल्म ने इमरान हाशमी को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उनकी फिल्मों में बोल्ड सीन्स और किसिंग सीन की वजह से उन्हें ‘सीरियल किसर’ का टैग मिल गया। इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और समय के साथ अपनी इमेज भी बदली है। आज वह सिर्फ रोमांटिक हीरो नहीं, बल्कि एक दमदार एक्टर के रूप में भी जाने जाते हैं। उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि गलतियों से सीखकर कोई भी अपनी किस्मत बदल सकता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply