Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

मिडिल ईस्ट टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो…यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर 2’ स्टार ने कसा तंज

मिडिल ईस्ट टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो…यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर 2’ स्टार ने कसा तंज

Yash Toxic Movie Postponed: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च को दिखाए जाएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और एडवांस बुकिंग भी कई जगह तेजी से बढ़ रही है।

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ होने वाला था। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई थी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता था।

हालांकि बाद में ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण फिल्म को वहां रिलीज करने में दिक्कतें आ सकती थीं। इसी वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज को फिलहाल टालने का फैसला लिया। अब यह फिल्म 19 मार्च की बजाय 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पोस्टपोन होने पर राकेश बेदी ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले पर फिल्म ‘’ में नजर आने वाले अभिनेता राकेश बेदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही स्थिति का असर सभी फिल्मों पर पड़ सकता है, लेकिन उनकी फिल्म तय समय पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वहां की टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो सिनेमाघरों में आने वाले हैं।

राकेश बेदी इस फिल्म में जमील जमाली नाम के किरदार में नजर आएंगे। उनके इस रोल को लेकर पाकिस्तान में भी विवाद खड़ा हो गया था। वहां के एक नेता ने दावा किया था कि यह किरदार उन पर आधारित है। हालांकि राकेश बेदी ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया कि फिल्म में उनका किरदार किसी वास्तविक व्यक्ति से प्रेरित नहीं है।

ये भी पढ़े-

‘धुरंधर 2’ में ये सितारे आएंगे नजर

‘धुरंधर 2’ साल 2025 में आई सुपरहिट फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। पहली फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस बार फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म की एडवांस बुकिंग और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए यह साफ है कि ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply