Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘भौकाल’, मुन्ना भैया की वापसी तय

Mirzapur The Movie Release Date Cast Story Amazon Prime Video When To Watch

Mirzapur The Movie Date Announced: क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर ने अपने जबरदस्त डायलॉग्स, दमदार किरदारों और इंटेंस स्टोरीलाइन के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल स्टारर इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और सभी को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब फैंस इसके अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस

चौथे सीजन को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो के एक इवेंट में बताया गया कि यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

बड़े पर्दे पर दिखेगा ‘भौकाल’

‘मिर्जापुर’ की पहचान उसकी रॉ और रियलिस्टिक कहानी से है। फिल्म के पोस्टर के साथ जो टैगलाइन शेयर की गई “गद्दी खून बहाकर ही मिलती है” वह साफ इशारा करती है कि इस बार भी सत्ता, बदला और खून-खराबे की कहानी पहले से ज्यादा दमदार अंदाज में देखने को मिलेगी। बड़े पर्दे पर इस कहानी का स्केल और भी भव्य होने वाला है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।

क्या लौटेंगे मुन्ना भैया?

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा मुन्ना भैया और कम्पाउंडर जैसे किरदारों की संभावित वापसी को लेकर है। वेब सीरीज में इन किरदारों का अंत हो चुका है, लेकिन फिल्म में उनकी वापसी की खबरें फैंस को काफी एक्साइटेड कर रही हैं।कहा जा रहा है कि फिल्म में कुछ अनकही कहानियां और फ्लैशबैक दिखाए जाएंगे, जो अब तक पर्दे पर नहीं आए।

नए चेहरों की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

‘’ में पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं। इनमें जीतेंद्र कुमार, , मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे कलाकार शामिल हैं। इनकी एंट्री कहानी में नए ट्विस्ट और ड्रामा लेकर आएगी।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने वेब सीरीज के पिछले सीजन्स को भी निर्देशित किया था। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि फिल्म में वही पुराना ‘मिर्जापुर वाला अंदाज’ देखने को मिलेगा, लेकिन बड़े स्तर पर। कुल मिलाकर, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि फैंस के लिए एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बनने जा रही है, जो ‘मिर्जापुर’ के भौकाल को एक नए लेवल पर ले जाएगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply