
Image Source : FREEPIK
Orange Buying Tips: अच्छे और मीठे फलों की पहचान हर किसी को नहीं होती है। कई बार लोग खट्टे और खराब फल चुनकर ले आते हैं। संतरे खरीदते वक्त अक्सर कंफ्यूजन होता है कि कौन सा संतरा ज्यादा मीठा और रसीला होगा। कई बार संतरे बहुत खट्टे निकल आते हैं और कई बार संतरे अंदर से सूखे होते हैं। अगर आप भी संतरा खरीदने जा रहे हैं और मीठे संतरे छांटकर लाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉल करें। इससे आप सारे मीठे, रसीले और अच्छे संतरे चुन पाएंगे।
मीठे संतरे की पहचान कैसे करें?
वजन से पता चलेगा- संतरा खरीदते वक्त हाथ में उठाकर चेक करें। संतरे के वजन से उसके खट्टे मीठे होने का पता चलता है। अगर वजन में हल्का है तो इसमें पानी कम है। ऐसा संतरा स्वाद में ज्यादा खट्टा और कई बार अंदर से सूखा निकल आता है। वहीं अगर संतरा भारी है तो ज्यादा रसीला और मीठा होगा। भारी वजन वाले संतरे मीठे निकलते हैं।
रंग और छिलका पर ध्यान दें- संतरा खरीदते वक्त सतह और रंग पर ध्यान दें। अगर संतरे की सतह पर हल्का उभार जैसे है या स्किन उभरी हुई है तो ये ताजा और मीठा फल है। हल्के पीलेपन वाले संतरे मीठे होते हैं। संतरे की त्वचा चिकनी और पतली है तो संतरा खट्टा हो सकता है। ज्यादा हरे रंग के संतरे खट्टे होते हैं। वहीं अगर फल पिलपिला है या छिलके पर दाग-धब्बे हैं तो ये खट्टा हो सकता है।
साइज से पहचानें- ज्यादातर छोले साइज के संतरे खट्टे होते हैं। वहीं बड़े साइज के संतरे मीठे निकलते हैं। हल्के संतरे स्वाद में कहीं ज्यादा खट्टे होते हैं। वहीं वजन में भारी संतरे मीठे निकलते हैं। संतरे खरीदते वक्त इन बातों पर जरूर गौर करना चाहिए।
सूंघकर पता करें- अगर संतरा मीठा है तो सूंघने से इसकी मीठी गंध पहचानी जा सकती है। ताजा और मीठे संतरे में मीठी सुगंध आती है। वहीं खट्टे संतरे में या तो कई खुशबू नहीं आती है या छिलके में हल्की खट्टी और कड़वी गंध आती है।



