Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘मेरे खिलाफ साजिश में सुनीता का हो रहा इस्तेमाल…’ अफेयर को लेकर गोविंदा ने पहली बार दिया जवाब

‘मेरे खिलाफ साजिश में सुनीता का हो रहा इस्तेमाल…’ अफेयर को लेकर गोविंदा ने पहली बार दिया जवाब

Govinda Sunita Ahuja Affair: गोविंदा से अपने रिश्ते को लेकर सुनीता आहूजा लगातार सुर्खियों में रहती हैं. कई बार वो व्लॉग में अफेयर का हिंट दे चुकी हैं तो कई बार अपने रिश्ते में आई कड़वाहट को बयां कर चुकी हैं. लेकिन, गोविंदा वाइफ के इन बयानों को लेकर हमेशा चुप रहे. पर अब एक्टर ने वाइफ ने इन अफेयर और बाकी चीजों वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही ये भी कहा कि मेरी बीवी को मेरे खिलाफ हो रही साजिश में यूज किया जा रहा.

साजिश में किया जा रहा इस्तेमाल
एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा- ‘मैंने हाल ही में ये महसूस किया है कि जब हम चुप रहते हैं तो या तो दूसरों को हम कमजोर नजर आते हैं या कई लोगों को ऐसा लगता है कि हम ही सबसे बड़ी समस्या है.इसलिए आज मैं इन सब बातों का जवाब दे रहा हूं. मुझे बताया गया कि मेरे परिवार के लोग अनजाने में इन सब में शामिल हो सकते हैं. उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं होगा कि उन्हें एक बड़ी साजिश के शुरुआती फेज में इस्तेमाल किया जा रहा है.’

मुझे घुटन ना हो…

एक्टर ने आगे कहा- ‘सुनीता ये नहीं सोच सकती कि उसे खुद अनजाने में एक बड़ी साजिस में फंसाया गया है. उसे एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर फील्ड में उतारा गया है. समाज में किसी रेप्यूटेशन को मिट्टी में मिलाना और उन पर थोपना जैसे कि शुरुआत में एक एक खतरनाक आदमी ने मेरे ऊपर आरोप लगाया था.बाद में वो आदमी बेनकाब हो गया. जब फिल्म इंडस्ट्री में आपकी पॉपुलैरिटी हद से ज्यादा बढ़ जाती है तो लोग आपको बर्बाद करने आ जाते हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो मुझे इस समस्या से बचाएं.मैं अपने बच्चों की भलाई के लिए भी प्रेयर करता हूं कि कोई गलतफहमी ना हो और मुझे घुटन ना हो. अपने परिवार से यही निवेदन करता हूं.’ आपको बता दें, गोविंदा और सुनीता के बीच मनमुटाव की खबरें काफी वक्त से आ रही थीं.इन दोनों की शादी 1987 में हुई थी. इनके दो बच्चे हैं टीना और यशवर्धन आहूजा.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply