Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

‘मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा…’ पत्रकार के सवाल पर कैमरून ग्रीन का ठनक उठा माथा; जानिए क्या थी वजह

 

Cameron Green refused to anwer journalist question: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सुर्खियों में आ गए हैं। टीम ने इस सीजन के लिए उन पर भारी रकम खर्च की है और उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, हाल के दिनों में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है, जिससे दबाव भी बढ़ता दिख रहा है।

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक घरेलू मुकाबले के बाद ग्रीन का एक वीडियो और रिपोर्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक पत्रकार के सवाल पर नाराज नजर आते हैं। उनका यह रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन गया है।

पत्रकार के सवाल पर भड़के Cameron Green

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान पत्रकार टॉम डिसेंट ने कैमरून ग्रीन (Cameron Green) से उनके मौजूदा फॉर्म को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर ग्रीन ने साफ तौर पर जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा, अगला सवाल पूछिए।” बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रीन ने बातचीत को ‘वेस्ट ऑफ टाइम’ भी बताया और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए।

पहले सवाल का दिया था सामान्य जवाब

हालांकि, इससे पहले जब उनसे उनके शतक को लेकर सवाल किया गया था, तो ग्रीन ने सामान्य तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि टीम ने मैच के पहले तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है और वह जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

चोट और फॉर्म पर सवाल बना वजह

माना जा रहा है कि ग्रीन (Cameron Green) से उनकी हालिया चोट और खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया। यही कारण रहा कि उन्होंने उस सवाल को टालते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया।

25.20 करोड़ की कीमत, बढ़ी उम्मीदें

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। इतनी बड़ी रकम के साथ उनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, इस पूरे मामले के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच ब्यू कैसन ने आगे आकर स्थिति संभाली और खिलाड़ी की ओर से माफी भी मांगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply