
Neelam Giri Support Anurag Dobhal: सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों एक गंभीर घटना को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक मानसिक तनाव से जूझ रहे अनुराग ने अपनी जान लेने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के सामने आते ही उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी भी अनुराग के समर्थन में सामने आई।
नीलम गिरी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अनुराग डोभाल को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मजबूत बने रहें और जल्दी ठीक हो जाओ। जिंदगी बहुत सुंदर है। भगवान जी आपके साथ हैं, अनुराग डोभाल। नीलम गिरी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस उनके इस समर्थन को सराह रहे हैं और अनुराग के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
लाइव के दौरान हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी जिंदगी की परेशानियों और अकेलेपन के बारे में बात की। बताया जा रहा है कि लाइव के दौरान वह तेज रफ्तार से कार चला रहे थे और उसी दौरान उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद उनकी गाड़ी सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और लाइव देख रहे दर्शकों ने तुरंत मदद के लिए सूचना दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कई सितारों ने जताया समर्थन
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने चिंता जताई। वहीं कुछ लोगों ने इस मामले का मजाक भी उड़ाया, जिस पर कई कलाकारों ने नाराजगी जताई। मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने लोगों से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। वहीं टीवी अभिनेता एली गोनी ने भी कहा कि किसी के मुश्किल समय का मजाक बनाना गलत है। इसके अलावा प्रिंस नरूला, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी ने भी के जरिए अनुराग के लिए समर्थन जताया है।



