Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जान लें कंट्रोल करने के उपाय

यूरिक एसिड के लक्षण
Image Source : FREEPIK

यूरिक एसिड का बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन अगर इसे समय रहते न पहचाना जाए तो यह ‘गाउट’ या किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्याओं का रूप ले सकता है। यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट या कचरा है। यह तब बनता है जब हमारा शरीर प्यूरीन नामक केमिकल को तोड़ता है। प्यूरीन हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से भी पाया जाता है और कुछ खास खाद्य पदार्थों जैसे- रेड मीट, दालें, सीफूड और शराब में भी होता है। जब शरीर इस प्यूरीन को पचाता है, तो बाय-प्रोडक्ट के रूप में यूरिक एसिड बनता है। सामान्य तौर पर, यह यूरिक एसिड खून में घुल जाता है, किडनियों तक पहुंचता है और पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। चलिए जानते हैं इसके लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। 

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह क्रिस्टल्स के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है। इसके बढ़ने पर

जोड़ों में तेज दर्द: खासकर पैर के अंगूठे, टखनों, घुटनों या कोहनियों में अचानक और तेज दर्द होती है।

सूजन और लालिमा: प्रभावित जोड़ के आसपास सूजन आ जाना और वहां की त्वचा का लाल या गर्म महसूस होने जैसे लक्षण दिखते हैं।

जकड़न: सुबह उठते समय जोड़ों को हिलाने-डुमाने में परेशानी होती है।

गांठ महसूस होना: लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों के पास छोटी-छोटी गांठें बन सकती हैं।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के उपाय

खान-पान में बदलाव 

प्यूरीन वाली चीजों से बचें: रेड मीट, सीफूड, और कुछ दालों का सेवन कम करें।

चीनी और फ्रुक्टोज कम करें: मीठे ड्रिंक्स, सोडा और पैकेट बंद जूस यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाते हैं।

फाइबर से भरपूर भोजन: दलिया, ओट्स, ब्रोकली और सेब जैसे फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं, जो यूरिक एसिड को सोखने में मदद करते हैं।

हाइड्रेशन 
दिन भर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। पानी शरीर से एक्सट्रा यूरिक एसिड को किडनी के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है।

घरेलू नुस्खे
सेब का सिरका: एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से शरीर का pH बैलेंस रहता है।

नींबू पानी: विटामिन C यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है।

अजवाइन का पानी: अजवाइन सूजन कम करने और यूरिक एसिड को शरीर से निकालने में मददगार है।

वजन और व्यायाम
मोटापा यूरिक एसिड बढ़ने का एक बड़ा कारण है। नियमित एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल होता है और यूरिक एसिड भी कंट्रोल होता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply