Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

ये ओपनर्स बदल देंगे T20 World Cup 2026 का पूरा खेल, भारत समेत हर टीम के लिए बनेंगे सबसे बड़ा खतरा

 

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज अब बस होने वाला है. सभी टीमें अब पूरी तरह तैयार है. एक तरफ टीम इंडिया को विश्व कप ट्रॉफी का मजबूत दावेदारी माना जा रहा है. वहीं, इंग्लैंड की भी एक खतरनाक ओपनिंग जोड़ी है, जो कि अन्य दूसरी टीमों के लिए काल बन सकती है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी आर अश्विन (R Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस जोड़ी का नाम बताया है. चलिए तो आगे जानते हैं अश्विन ने किस जोड़ी का नाम लिया है.

T20 World Cup 2026: अश्विन इन दो खिलाड़ियों को बताया बेस्ट ओपनिंग जोड़ी 

दरअसल, भारत के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर अश्विन का मानना है कि आगामी आईसीसी टूर्नामेंट में जोस बटलर और फिल साल्ट इंग्लैंड के लिए खतरनाक ओपनिंग जोड़ी साबित हो सकते हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मेरी तरफ से, मैं चाहूंगा कि फिल साल्ट और जोस बटलर इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करें. क्योंकि बटलर को एशियन कंडीशन में खेलने का बहुत तजुर्बा है, और साल्ट अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपने करियर की पीक पर पहुंच चुके हैं.’

अश्विन ने आगे कहा, ‘इंग्लैंड की टीम 3 मैचों की T20i सीरीज़ में श्रीलंका को उनके ही घर में 3-0 से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में खेलेगी. इंग्लैंड के बल्लेबाज पावरप्ले में हावी रहते हैं. हालांकि फिल साल्ट और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी पर विचार करने की ज़रूरत है क्योंकि, कभी-कभी उन्होंने साल्ट के साथ डकेट को आजमाया है.’

कैसा है जोस बटलर और फिल साल्ट का प्रदर्शन?

35 साल के हो चुके जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए 147 टी20i मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 148.66 के स्ट्राइक रेट से 3950 रन बनाए. जबकि उनके बल्ले से 28 अर्धशतक और 1 शतक निकला. वहीं, 28 साल के फिल साल्ट ने अपने अब तक के टी20i करियर में 52 मुकाबलों में 166.5 स्ट्राइक रेट और 37.8 की औसत से 1587 रन जोड़े. इन पारियों में फिल साल्ट ने 7 फिफ्टी और 4 शतक जड़े.

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply