Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

ये फल कच्चा होने पर लगता है मीठा, पकने पर हो जाता है खट्टा, गर्मियों में छककर खाते हैं लोग

अनानास
Image Source : UNSPLASH

इस फल को लोग फ्रूट चाट में खाना पसंद करते हैं।इसका जूस भी लोग खूब पीते हैं।इतना ही नहीं, ये फल शरीर में कुछ एंजाइम्स को बढ़ाता है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इस फल का सेवन आपको तुरंत ठंडक और ताजगी देता है।जिस फल कि हम बात कर रहे हैं वो फल है अनानास। ख़ास बात यह है कि कच्चा अनानास मीठा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे यह पकता है, इसमें खट्टापन बढ़ जाता है। यही इसका अनोखा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और कैसे करें सेवन?

अनानास कच्चा होने पर मीठा क्यों होता है?

अनानास एक ऐसा फल है जो कच्चा होने पर यह अपनी हाई ब्लड शुगर के कारण मीठा होता है, लेकिन जब यह पूरी तरह पक जाता है तो इसमें मौजूद ‘ब्रोमेलैन’ नामक एंजाइम और एसिड के कारण इसका स्वाद खट्टा या थोड़ा कड़वा हो सकता है।

अनानास में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

अनानास में विटामिन सी, मैंगनीज, विटामिन B6, फाइबर और ब्रोमेलैन नामक एंजाइम का एक बेहतरीन स्रोत है। यह कम कैलोरी वाला, लेकिन पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जो पाचन में सुधार, प्रतिरक्षा बढ़ाने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अनानास खाने से कौन से फायदे मिलते हैं?

अनानास का सेवन पाचन में सुधार, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और शरीर में सूजन को कम करने में बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है और विटामिन सी की भरपूर मात्रा इम्यूनिटी बढ़ाती है। यह लो-कैलोरी फल वजन घटाने, हड्डियों की मजबूती और त्वचा को चमकदार बनाने में भी सहायक है।

कब करना चाहिए इसका सेवन?

अनानास में विटामिन सी होता है इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाने से बचें। लेकिन आप इसे दिन के समय खा सकते हैं या फिर ईवनिंग स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। पर 1 दिन में 1 छोटी प्लेट से ज्यादा अनानास न खाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply