Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

ये है दुनिया का सबसे मीठा फल, खरीदते समय इस तरह करें इसके मिठास की पहचान

अंजीर की मिठास कैसे पहचानें

Image Source : FREEPIK

फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बाजार में अलग अलग वैराइटी के फल भी मिलते हैं। फलों की मिठास लोगों को खूब पसंद आती है, लेकिन कई बाजार से फल खरीदते वक्त लोग ठका जाते हैं। क्योंकि कई बार फल बाहर से तो मीठा दिखता है लेकिन चखने पर उसका स्वाद बेकार निकलता है। जब बात मीठे फलों की हो रही है तो एक सवाल जो सबसे ज्यादा पूछा जाता है वो है कौन सा फल दुनिया में सबसे ज्यादा मीठा होता है। तो इसका जवाब है अंजीर। अंजीर दुनिया के सबसे मीठे फलों में से एक है। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता मीठे अंजीर की पहचान कैसे की जाती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंजीर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

1. छूकर करें पहचान
मीठे अंजीर की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है कि उसे छूकर और दबाकर देखें। मीठा अंजीर छूने पर बहुत नरम और गुदगुदा होता है। अगर आप इसे हल्के से दबाएं, तो यह आसानी से दब जाना चाहिए। वहीं अगर अंजीर सख्त या रबर जैसा महसूस हो रहा है, तो समझ लीजिए कि वह अभी कच्चा है और उसमें मिठास नहीं होगी।

2. निचला हिस्सा देखें
अंजीर के नीचे की तरफ एक छोटा सा छेद होता है जिसे ‘आंख’ कहते हैं। पके और मीठे अंजीर की यह आंख थोड़ी खुली हुई या फैली हुई होती है। अगर उस छेद से शहद जैसी गाढ़ी बूंद बाहर निकल रही हो, तो वह सबसे मीठा और बेहतरीन अंजीर है।

3. त्वचा और दरारें 
आमतौर पर हम साफ-सुथरे फल ढूंढते हैं, लेकिन अंजीर के मामले में थोड़ा उल्टा है। अगर अंजीर की त्वचा पर हल्की झुर्रियां या दरारें दिख रही हैं, तो यह संकेत है कि फल पूरी तरह पक चुका है और बहुत मीठा है। रंग गहरा होना चाहिए। फीके या चमकीले हरे रंग के अंजीर अक्सर कम मीठे होते हैं।

4. सुगंध
अंजीर को सूंघकर देखें। इसमें से एक भीनी और मीठी खुशबू आनी चाहिए। अगर उसमें से खट्टी या सिरके जैसी गंध आ रही है, तो इसका मतलब है कि वह ज्यादा पक कर खराब होने लगा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply