
Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही एडवांस टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है और शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होने के पहले ही घंटे में करीब 7500 टिकट बिक गए, जो फिल्म के क्रेज को साफ तौर पर दर्शाता है।
फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि दर्शकों को इसे एक दिन पहले देखने का मौका मिलेगा। मेकर्स ने 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज आयोजित करने का फैसला किया है, जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि देशभर के कई सिनेमाघरों में 18 मार्च को फिल्म के 5 से 6 शोज रखे गए हैं।
टिकट की जबरदस्त मांग
फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज की टिकट कीमत सामान्य फिल्मों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रखी गई है। औसतन टिकट की कीमत 450 से 600 रुपये के बीच है, जबकि गोल्ड कैटेगरी की टिकट लगभग 1200 रुपये तक पहुंच रही है। इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोकप्रिय टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर हर घंटे लगभग 7500 टिकट बिकने की जानकारी सामने आई है, जो इस फिल्म की लोकप्रियता को दिखाती है।
‘DHURANDHAR THE REVENGE’ ADVANCE BOOKINGS GO ON A RAMPAGE… Advance bookings for the *paid previews* on 18 March 2026 have just commenced, and is already trending on , selling a staggering 7.5k tickets per hour.
Amazing, isn’t it?
— taran adarsh (@taran_adarsh)
ट्रेलर को भी मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
शनिवार सुबह 11:01 बजे फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर को महज पांच घंटे में लगभग 9.5 मिलियन व्यूज मिल चुके थे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। ट्रेलर में हमजा अल मजारी के किरदार की झलक दिखाई गई है, जो कहानी में एक खतरनाक और रहस्यमयी अंदाज लेकर आता है।
फिल्म को लेकर बढ़ रही उम्मीदें
फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और माना जा रहा है कि यह पर शानदार ओपनिंग कर सकती है। एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी से भरपूर इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 19 मार्च को रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।



