Please assign a menu to the primary menu location under menu

India

राजस्थान में कड़ाके की ठंड बरकरार, शीतलहर का अलर्ट-जानें कब मिलेगी राहत

राजस्थान में कड़ाके की ठंड बरकरार, शीतलहर का अलर्ट-जानें कब मिलेगी राहत

राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का असर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, 16 जनवरी से शीतलहर से कुछ राहत मिलने और 19 जनवरी से मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के ग्रामीण इलाकों में तेज सर्दी के चलते सुबह बर्फ जम गई। प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हनुमानगढ़ के रावतसर, पल्लू और नोहर के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में बर्फ जमने से फसलों पर पाले का असर देखा गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान भी केवल 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों में रात की सर्दी बरकरार

शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों में रात के समय तेज सर्दी का असर बना हुआ है। अलवर, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, चूरू, गंगानगर, नागौर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, दौसा, लूणकरणसर, झुंझुनूं और पाली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर जिले में बुधवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।

दिन में धूप से मिली राहत

सुबह की कड़ाके की ठंड के बावजूद दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली। बुधवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 26.6 डिग्री सेल्सियस और पाली के जवाई क्षेत्र में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

19 जनवरी से बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में 19 और 20 जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply