Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

रामनवमी पर नीता अंबानी का रॉयल अंदाज, ‘राम-नाम’ से सजी पहनी खास साड़ी, 2 साल में तैयार हुआ ये अद्भुत कलेक्शन

रामनवमी पर नीता अंबानी का रॉयल अंदाज, ‘राम-नाम’ से सजी पहनी खास साड़ी, 2 साल में तैयार हुआ ये अद्भुत कलेक्शन

Nita Ambani Ram Inspired Saree: देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार की धार्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। यह परिवार हर त्योहार को पूरे श्रद्धा भाव से मनाता है और कई मौकों पर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचता है।

मंत्रों से सजी साड़ी में दिखी नीता अंबानी

हाल ही में रामनवमी के अवसर पर नीता अंबानी एक बार फिर अपनी आस्था और स्टाइल को लेकर चर्चा में आ गईं। उन्होंने एक बेहद खास साड़ी पहनी, जिस पर भगवान राम का नाम बेहद खूबसूरती से उकेरा गया था। यह साड़ी सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और भक्ति का अनोखा संगम थी।

 

View this post on Instagram

 

दरअसल, नीता अंबानी ने यह खास साड़ी उस समय पहनी थी जब उन्हें KIIT Odisha में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। बाद में रामनवमी के मौके पर NMACC के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी तस्वीर साझा की गई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

भगवान राम शिला पैटर्न पर हुई तैयार

इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग भारतीय भाषाओं में ‘राम’ लिखा गया है। इसके साथ ही पूरी साड़ी पर ‘रामशिला’ से प्रेरित मोटिफ्स बनाए गए हैं, जो इसे और भी आध्यात्मिक और यूनिक बनाते हैं। साड़ी का पल्लू भी बेहद खास है, जिसमें पवित्र मंत्रों को बारीकी से बुना गया है। इसका रंग मिट्टी और चट्टानों से प्रेरित earthy टोन में रखा गया है, जो इसे और अधिक पारंपरिक और ग्रेसफुल बनाता है।

यह साड़ी ओडिशा की पारंपरिक इकत कला को समर्पित है और इसे संबलपुर के मशहूर कारीगर हरिशंकर मेहर ने तैयार किया है। ‘स्वदेश बांधा’ तकनीक से बनी इस साड़ी को तैयार करने में पूरे दो साल का समय लगा, जो इसकी कारीगरी और मेहनत को दर्शाता है।

बेहद सादगी और एलिगेंस लुक में जीता दिल

अगर बात करें नीता अंबानी के लुक की, तो उन्होंने इसे बेहद सादगी और एलिगेंस के साथ कैरी किया। सटल मेकअप, हल्की पिंक लिपस्टिक और सिंपल आई मेकअप के साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई। जूलरी में उन्होंने भारी गहनों की बजाय रुद्राक्ष जैसे दिखने वाले मोतियों की डबल लेयर माला और डायमंड ईयरिंग्स पहने। बालों को जूड़े में बांधकर गजरे से सजाया गया था, जो उनके पूरे लुक को क्लासिक और टाइमलेस बना रहा था।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply