Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

राम चरण से मिलने पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, एक्टर को गिफ्ट किया ‘पेड्डी’ नाम वाला बैट, वायरल हुआ वीडियो

Peddhi Movie Tilak Varma Ram Charan Set Visit

Tilak Varma Ram Charan: साउथ सिनेमा की फिल्म पेड्डी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्शन और स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब इस फिल्म के सेट से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा हाल ही में ‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचे। उनके इस सरप्राइज विजिट ने फिल्म की पूरी टीम को उत्साहित कर दिया।

तिलक वर्मा ने सेट पर फिल्म के कुछ अहम सीन देखे, खासतौर पर स्पोर्ट्स से जुड़े हिस्सों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। सेट पर राम चरम और तिलक वर्मा की मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे से गर्मजोशी से मुलाकात की और यूनिट के साथ समय बिताया। फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने इस खास मौके का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि तिलक फिल्म के विजन और स्पोर्ट्स एंगल से काफी प्रभावित हुए।

 

View this post on Instagram

 

इमोशनल कहानी ने जीता दिल

सूत्रों के मुताबिक, तिलक वर्मा सिर्फ एक्शन या स्पोर्ट्स सीक्वेंस ही नहीं, बल्कि फिल्म की इमोशनल गहराई से भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए संघर्ष, जुनून और रिश्तों की कहानी की सराहना की। उनके पॉजिटिव रिएक्शन ने फिल्म की टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है। इस खास मौके पर ने तिलक वर्मा को ‘पेड्डी’ के नाम वाला एक स्पेशल क्रिकेट बैट गिफ्ट किया, जिस पर उनका ऑटोग्राफ भी था। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यादगार बन गया। वहीं तिलक वर्मा ने भी टीम के साथ बातचीत की और उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।

कब रिलीज होगी पेड्डी

‘पेड्डी’ 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में राम चरण के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म और क्रिकेट के इस दिलचस्प मेल ने ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब सभी को इसके बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply