Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘राष्ट्रवादी होना कब से गलत?’ यामी गौतम का पुराना बयान फिर वायरल, ‘धुरंधर 2’ के बाद छिड़ी बहस

‘राष्ट्रवादी होना कब से गलत?’ यामी गौतम का पुराना बयान फिर वायरल, ‘धुरंधर 2’ के बाद छिड़ी बहस

Yami Gautam Reacts To Being Nationalistic: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं इससे जुड़ा एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यामी गौतम अपने फिल्म चुनाव और ‘राष्ट्रवादी’ टैग पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।

फिल्म में भले ही यामी गौतम का रोल छोटा हो, लेकिन उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर चर्चा को जन्म दे दिया है। खासकर उनके पुराने इंटरव्यू के क्लिप ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

‘राष्ट्रवादी होना बुरा कब से हो गया?’

एक इंटरव्यू में से पूछा गया था कि उन्हें ‘राष्ट्रवादी फिल्मों’ से जोड़ा जा रहा है। इस पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा था कि राष्ट्रवादी होना कब से गलत माना जाने लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और अगर उनकी फिल्मों के जरिए वह दर्शकों से जुड़ती हैं, तो यह उनके लिए सम्मान की बात है।

देश से जुड़ी कहानियां पसंद

यामी गौतम ने यह भी साफ किया था कि उन्हें उन कहानियों में दिलचस्पी होती है, जो देश और समाज से जुड़ी हों। हालांकि, उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फिल्म एक मजबूत और प्रभावशाली कहानी पेश करे। उन्होंने उरी: सर्जिकल स्ट्राइक और जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स मिलते हैं, जो अनसुने नायकों की कहानी बताते हैं, तो वह जरूर उनका हिस्सा बनना चाहेंगी।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ यूजर्स ने फिल्म को ‘प्रोपेगैंडा’ बताते हुए सवाल उठाए, तो कुछ ने यामी के बयान का समर्थन किया। कई लोगों का कहना है कि फिल्मों में वास्तविक मुद्दों को दिखाया जाना चाहिए, जबकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि देशभक्ति और प्रोपेगैंडा के बीच फर्क समझना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर बहस के बीच बढ़ी चर्चा

इन प्रतिक्रियाओं के चलते यामी गौतम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। जहां एक तरफ उनके समर्थक उनके विचारों को सही ठहरा रहे हैं, वहीं आलोचक उनके फिल्म चुनाव पर सवाल उठा रहे हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के साथ यह विवाद भी चर्चा का हिस्सा बन गया है, जिसने एक बार फिर बॉलीवुड में कंटेंट और विचारधारा को लेकर बहस छेड़ दी है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply