Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे मोहम्मद सिराज, सूर्या के फोन ने बदली सिराज की कहानी

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो बने मोहम्मद सिराज की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। कुछ घंटे पहले तक जो खिलाड़ी छुट्टियों की तैयारी में था, वही अचानक वर्ल्ड कप के मैदान पर भारत के लिए मैच जिताता नजर आया। USA के खिलाफ पहले ही मुकाबले में सिराज ने गेंद से कमाल किया और यह साबित कर दिया कि किस्मत जब साथ देती है तो पल भर में तस्वीर बदल जाती है।

दरअसल, सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। वह स्पेन जाकर रियल मेड्रिड का मैच देखने का प्लान बना रहे थे। लेकिन तभी एक फोन कॉल आया, जिसने उनकी पूरी योजना बदल दी और उन्हें सीधे वर्ल्ड कप की रोशनी में ला खड़ा किया।

आखिरी समय पर मिला Mohammed Siraj को वर्ल्ड कप का टिकट

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आखिरी समय पर भारतीय टीम में शामिल किया गया। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सिराज को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया। उस वक्त सिराज 15 फरवरी को रीयल मैड्रिड और रीयल सोसिदाद के बीच होने वाला मुकाबला देखने स्पेन जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

‘लगा सपना देख रहा हूं’ – Mohammed Siraj

सिराज (Mohammed Siraj) ने बाद में बताया कि जब सूर्यकुमार यादव का फोन आया, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने मजाक में कह दिया कि मजाक मत करो। सिराज के मुताबिक, फ्लाइट में बैठने के बाद भी उन्हें लग रहा था कि वह सपना देख रहे हैं। परिवार के साथ समय बिता रहे थे और अचानक सूर्या का मैसेज आया—“मियां, रेडी हो जा, बैग पैक कर ले।”

गेंद से मचाया कहर, USA के खिलाफ बने हीरो

USA के खिलाफ मुकाबले में सिराज को नई गेंद से जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में एंड्रीज गौस को आउट किया, फिर साईतेजा मुक्कामल्ला को पवेलियन भेजा और आखिरी ओवर में एक और विकेट लेकर 4 ओवर में 3/29 का शानदार स्पैल पूरा किया। सिराज ने बताया कि उन्हें पता था कि नई गेंद पर रन बनाना आसान नहीं होगा और वही हुआ।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply